India vs Australia 3rd T20I : वॉशिंगटन सुंदर की तूफानी बैटिंग, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

India Tour Of Australia 2025 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट के बेलेरीव ओवल में शुरू हो गया है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच लाइव
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच लाइव अपडेट

India vs Australia 3rd T20I Highlights:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (2 नवंबर) होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 18.3 ओवर में जीत दर्ज की। वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा नाबाद बल्लेबाज रहे।

तिलक वर्मा आउट, जितेश की एंट्री

तिलक वर्मा आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत की आधी टीम अब पवेलियन में है। वाशिंगटन सुंदर का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। जितेश ने आते ही चौके से शुरुआत की है।

अक्षर पटेल का गिरा विकेट

मिडिल और ऑफ़ लाइन पर तेज़ बाउंसर एक सटीक दिशा में डाली गई शॉर्ट गेंद अक्षर के हेलमेट पर लगी, जो पीछे की ओर लटके हुए थे और जल्दी में थे। पुल करने की कोशिश की, लेकिन खेलने की स्थिति में नहीं थे। गेंद से नज़रें हटाते ही उनका ऊपरी किनारा शॉर्ट मिड विकेट की ओर उछल गया। बार्टलेट आगे बढ़े और टर्फ से कुछ इंच ऊपर से दो हाथों से एक शानदार कैच लपक लिया।

टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा

भारत को 76 रन के स्कोर पर एक और झटका लगा है। अच्छी फार्म में दिख रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे हैं।

शुभमन गिल 15 रन बनाकर आउट

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला और महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा

भारत को शुरुआती ओवर में ही बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में बनाए 186 रन

ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त हो गई है। कंगारू टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इस दौरान टिम डोविड ने ताबड़तोड़ 74 रन की पारी खेली तो वहीं स्टायनिस ने 64 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अर्शदीप ने 3 विकेट लिए।

स्टॉयनिस ने जड़ा अर्धशतक

मार्कश स्टॉयनिस ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। टिम डेविड के ऑउट होने के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी अब संभल गई है।

ऑस्ट्रेलिया को लगा 5वां झटका

शिवम दुबे ने ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका दिया है। आक्रामक पारी खेल रहे टिम डेविड 38 बॉल में 74 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

12 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/4 है। टिम डेविड आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं।

टिम डेविड ने लगाया अर्धशतक

भारत के खिलाफ मुकाबले में टिम डेविड ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने महज 23 बॉल में 50 रन पूरे किए हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को दिए 2 झटके, 9 ओवरों की समाप्ति पर 74 रन

स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्च को अपना शिकार बनाया। उन्होंने लांग ऑफ पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कर दिया। कप्तान मिचेल मार्श 14 गेंद पर एक चौके की मदद से केवल 11 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद वरुण ने ओवेन को भी आउट किया। ओवेन गोल्डन डक हो गए। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई, और अंत में मिडल स्टंप टकरा गयी।  ओवेन इसे कट करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद की स्पिन से मात खा गए। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को एक बार फिर दो झटके लगे हैं। 9 ओवरों की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने  4 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं।

टिम डेविड कर रहे तेज बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया की टीम में पावर प्ले की समाप्ति तक 2 विकेट होकर  43 रन बना लिए थे। खबर लिखे जाने तक कप्तान मिचेल मार्श 11 गेंद पर 9 रन और टिम डेविड  14 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे।

अर्शदीप ने इंग्लिस को भेजा पवेलियन

अर्शदीप लगातार लेग-साइड लाइन पर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने निशाना बदला और लंबी गेंद डाल दी। गेंद अंदर की तरफ स्विंग किया। गेंद लेग साइड के बाहर पिचकर रही गेंद को इंग्लिस ने एंगल के साथ खेलने का निर्णय लिया और इसे हवा में खेला। गेंद दूरी तक नहीं जा सकी और अक्षर ने सिम्पल कैच सा पकड़ लिया। जॉश इंग्लिस ने 7 गेदों पर केवल 1 रन बनाए।

अर्शदीप ने हेड को कराया कैच

तेजी से बल्लेबाजी के मूड में दिख रहे ट्रैविस हेड को अर्शदीप मिड-ऑफ पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा दिया।  हेड ने जैसे ही गेंद का बल्ले से संपर्क और उपर जाना देखा, तुरंत वापस चलना शुरू कर दिया था। ट्रैविस हेड ने 4 गेदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए थे।

मिच मार्श बोले- ऐसा है हमारा प्लान

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिच मार्श ने कहा कि  यह विकेट शानदार है। यहां एक अच्छी शुरुआत करना और बड़ा स्कोर दर्ज करना चाहते हैं। हमारी ओर से सिर्फ एक बदलाव किया गया है। टीम में हैज़लवुड की जगह एबॉट को टीम में शामिल किया गया है।

ये हैं दोनों टीमों के खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की टीम 
1. मिशेल मार्श (कप्तान), 2. ट्रेविस हेड, 3. जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), 4. टिम डेविड, 5. मिशेल ओवेन, 6. मार्कस स्टोइनिस, 7. मैट शॉर्ट, 8. जेवियर बार्टलेट, 9. नाथन एलिस, 10. सीन एबॉट, 11. मैट कुहेनमैन।

भारत की टीम :
1. शुभमन गिल, 2. अभिषेक शर्मा, 3. सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4. तिलक वर्मा, 5. अक्षर पटेल, 6. शिवम दुबे, 7. जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 8. वाशिंगटन सुंदर, 9. अर्शदीप सिंह, 10. वरुण चक्रवर्ती, 11. जसप्रीत बुमराह।

सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी

इस सीरीज में पहली बार भारतीय कप्तान ने टॉस जीता है। इसके बाद भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना है। सूर्यकुमार ने कहा कि यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। दूसरी पारी में बैटिंग और आसान होगी। भारत ने तीन बदलाव किए है। आज के मैच में जीतेश, अर्शदीप और वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com