-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ajinkya Rahane Praises Bcci Says Players Benefited From Playing Domestic Cricket
अजिंक्य रहाणे ने BCCI की तारीफ में पढ़े कसीदे, अब जल्द होगी भारतीय टीम में वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई का इस प्रयास से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई का इस प्रयास से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। जितना ज्यादा खेलेंगे उतना ज्यादा विश्वास उनपर बढ़ेगा। रहाणे ने कहा कि मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले पांच सालों तक घरेलू क्रिकेट खेला था। यह अनुभव काफी मायने रखता है।
रहाणे ने एजेंसी से बात करते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट का अनुभव मायने रखता है और यह कठिन है। उन्होंने कहा, “घरेलू क्रिकेट में सभी को खेलने का मौका देना एक अच्छा फैसला है। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जितना अधिक आप खेलेंगे, उतना अधिक अभ्यास करेंगे। इससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा। इस अनुभव को अपने साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ले जाने से मदद मिलती है।”
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीजन की शुरुआत से पहले, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज जैसे कई भारतीय सितारे बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए। रहाणे मौजूदा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं, उन्होंने पांच मैचों और छह पारियों में 31.00 की औसत से 155 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48* रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से पहले लय में लौटने के लिए भारतीय महिला टीम ने बनाया खास प्लान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड से भिडे़ंगी टीम इंडिया
पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि वह जब भी संभव हो युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जब भी मेरे लिए सीखने का अवसर होता है, मैं सवाल पूछता हूं। यह एक टीम खेल है, आप सभी से सीखते हैं। हर किसी की कहानी अलग, प्रेरणादायक और प्रेरक होती है।”
196 प्रथम श्रेणी मैचों में रहाणे ने 332 पारियों में 40 शतक और 58 अर्द्धशतक के साथ 45.32 की औसत से 13,688 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 265* है। तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 195 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रहाणे ने 251 पारियों में 15 शतक और 51 अर्द्धशतक के साथ 35.95 की औसत से 8,414 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 188 रहा है।
Ajinkya rahane praises bcci says players benefited from playing domestic cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














