-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Announces Annual Awards Winners List For 2025 25 Seasons
शुभमन गिल से लेकर स्मृति मंधाना तक…जानें किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड; BCCI ने जारी की विजेताओं की लिस्ट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Naman Awards Winners List: बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड्स के लिए विजेतओं की सूची जारी कर दी है। राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

नमन अवॉर्ड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Annual Awards Winners List: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सालाना पुरस्कारों (2024-25) में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसी अवसर पर भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के बैटिंग के दिग्गज और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी यह सम्मान प्राप्त होगा। महिला क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज को भी महिला क्रिकेट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को BCCI करेगी सम्मानित
बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड्स 2024-25 के लिए विजेताओं की पूरी सूची जारी कर दी है। इस वर्ष कुल 33 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के तहत घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने, सर्वाधिक विकेट लेने और विभिन्न फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को इसी पैमाने पर मान्यता दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
इंदौर के सारांश जैन भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, पिता की चिट्ठी बनी सफलता की सबसे बड़ी ताकत
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को मिलेगा BCCI का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब होगा इस सेरेमनी का आयोजन
BCCI सालाना अवॉर्ड्स विजेताओं की सूची
| क्रमांक | पुरस्कार | मेडल/ट्रॉफी/शील्ड | विजेता | प्रदर्शन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक) 2024-25 | मेडल | इरा जाधव (मुंबई) | U19 वनडे ट्रॉफी में 500 रन, U19 T20 ट्रॉफी में 258 रन, U19 T20 चैलेंजर ट्रॉफी में 143 रन |
| 2 | जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक) 2024-25 | मेडल | शेफाली वर्मा (हरियाणा) | 7 मैचों में 527 रन, 2 शतक, 2 अर्धशतक, 8 विकेट |
| 3 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) | 7 मैचों में 37 विकेट @ 1.85 इकॉनमी, 3 पांच विकेट हॉल |
| 4 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | किशन सरकार (त्रिपुरा) | 6 मैचों में 32 विकेट @ 2.38 इकॉनमी, 2 पांच विकेट हॉल |
| 5 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | शंतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) | 947 रन @ 72.85 औसत, 3 शतक, 4 अर्धशतक, HS 270 |
| 6 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | प्रीतम राज (बिहार) | 491 रन @ 70.14 औसत, 1 शतक, 1 अर्धशतक, HS 304* |
| 7 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | हेमचु्देशन जे (तमिलनाडु) | 8 मैचों में 47 विकेट @ 2.61 इकॉनमी, 3 पांच विकेट हॉल |
| 8 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | अर्काजित रॉय (त्रिपुरा) | 6 मैचों में 38 विकेट @ 2.39 इकॉनमी, 4 पांच विकेट हॉल |
| 9 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | नित्या जे पांड्या (बड़ौदा) | 881 रन @ 110.13 औसत, 4 शतक, HS 265 |
| 10 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | राघवन रामामूर्ति (पॉन्डिचेरी) | 782 रन @ 86.89 औसत, 4 शतक, HS 232 |
| 11 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | विक्की ओस्टवाल (महाराष्ट्र) | 9 मैचों में 69 विकेट @ 2.36 इकॉनमी, 7 पांच विकेट हॉल |
| 12 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | दिपज्योति सैकिया (असम) | 6 मैचों में 27 विकेट @ 2.75 इकॉनमी, 2 पांच विकेट हॉल |
| 13 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | मैकनील एच एन (कर्नाटक) | 1037 रन @ 79.77 औसत, 3 शतक, 2 अर्धशतक, HS 345 |
| 14 | सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | आर. जशवंत श्रीराम (पॉन्डिचेरी) | 761 रन @ 108.71 औसत, 3 शतक, 3 अर्धशतक, HS 236 |
| 15 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | हर्ष दुबे (विदर्भ) | 10 मैचों में 69 विकेट @ 2.66 इकॉनमी, 7 पांच विकेट हॉल |
| 16 | सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | सुचित जे (नागालैंड) | 6 मैचों में 43 विकेट @ 2.39 इकॉनमी, 4 पांच विकेट हॉल |
| 17 | सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप | मेडल | यश राठौड़ (विदर्भ) | 960 रन @ 53.33 औसत, 5 शतक, 3 अर्धशतक |
| 18 | सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप | मेडल | स्नेहल कौठंकर (गोवा) | 949 रन @ 189.80 औसत, 3 शतक, 2 अर्धशतक |
| 19 | लाल अमरनाथ पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स 2024-25 | मेडल | आयुष म्हात्रे (मुंबई) | 458 रन @ 65.42 औसत, SR 135.50 & 7 विकेट 7 मैचों में |
| 20 | लाल अमरनाथ पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रणजी ट्रॉफी 2024-25 | मेडल | हर्ष दुबे (विदर्भ) | 476 रन & 69 विकेट 10 मैचों में |
| 21 | BCCI डोमेस्टिक टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024-25 | ट्रॉफी | मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन | इरानी कप, सीनियर महिला T20 ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, महिला U23 वनडे ट्रॉफी |
| 22 | डोमेस्टिक क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर 2023-24 | ट्रॉफी | उल्हास गांधे (विदर्भ CA) | – |
| 23 | सर्वाधिक विकेट (महिला ODI) 2024-25 | मेडल | दीप्ति शर्मा | 24 मैचों में 37 विकेट |
| 24 | सर्वाधिक रन (महिला ODI) 2024-25 | मेडल | स्मृति मंधाना | 24 मैचों में 1311 रन |
| 25 | दिलीप सरदेसाई पुरस्कार: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट 2024-25 | मेडल | – | कोई मैच नहीं खेले |
| 26 | दिलीप सरदेसाई पुरस्कार: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन 2024-25 | मेडल | – | कोई मैच नहीं खेले |
| 27 | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू महिला 2024-25 | ट्रॉफी | श्री चरणी | इंग्लैंड के खिलाफ T20I डेब्यू में 4/12, नॉटिंघम |
| 28 | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पुरुष 2024-25 | ट्रॉफी | हर्षित राणा | टेस्ट, ODI और T20I में शानदार प्रदर्शन |
| 29 | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर 2024-25 | ट्रॉफी | स्मृति मंधाना | 36 मैचों में 1800 रन |
| 30 | पॉली उमरीगर पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर 2024-25 | ट्रॉफी | शुभमन गिल | 25 मैचों में 1565 रन |
| 31 | कोल C.K. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | शील्ड | रोजर बिन्नी | – |
| 32 | कोल C.K. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | शील्ड | राहुल द्रविड़ | – |
| 33 | BCCI महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | शील्ड | मिताली राज | – |
Bcci announces annual awards winners list for 2025 25 seasons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pilates Trend: आखिर पिलाटेज को लेकर इतना क्रेज क्यों है? जानें इसका इतिहास, फायदे और पूरी कहानी
Aug 02, 2026 | 11:01 AMDuleep Trophy 2026: सेंट्रल जोन की कमान फिर इस खिलाड़ी के हाथ, रिंकू सिंह को भी मिली नई जिम्मेदारी
Aug 02, 2026 | 11:01 AMछिंदवाड़ा में सेल्फी लेते समय फिसला पैर, वाटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, सुबह रेस्क्यू कर निकाला गया शव
Aug 02, 2026 | 10:57 AMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए आज का ताजा भाव
Aug 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ महामार्ग पर रविकांत तुपकर की सरकार को चेतावनी, 1 इंच जमीन नहीं देंगे किसान, 9 अगस्त से आंदोलन
Aug 02, 2026 | 10:33 AMमुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 02, 2026 | 10:33 AMगोरखपुर में खौफनाक वारदात, AI की मदद से कंप्यूटर टीचर ने रचा 10 साल के मासूम के कत्ल का डिजिटल ब्लूप्रिंट
Aug 02, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














