वर्ल्ड कप से पहले लय में लौटने के लिए भारतीय महिला टीम ने बनाया खास प्लान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड से भिडे़ंगी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले दिसंबर - जनवरी में तीन तीन मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी । 
वर्ल्ड कप से पहले लय में लौटने के लिए भारतीय महिला टीम ने बनाया खास प्लान
भारतीय महिला टीम (फोटो-बीसीसीआई)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज की घोषणा हो गई है। उसके बाद जनवरी में तीन मैचों की टी20 सीरीज की घोषणा की गई। आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।भारतीय महिला टीम अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले दिसंबर - जनवरी में तीन तीन मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी ।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ नवी मुंबई और वडोदरा में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी जबकि जनवरी में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे खेलेगी ।  भारतीय टीम डी वाई पाटिल मैदान पर 15, 17 और 19 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी । वडोदरा में तीन वनडे 22, 24 और 27 दिसंबर को खेले जायेंगे । हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम आयरलैंड से राजकोट में 10, 12 और 15 जनवरी को तीन वनडे खेलेगी । यह वनडे श्रृंखला आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है जो अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफिकेशन का जरिया भी है ।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी जा सकती है, हालांकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बावजूद, हरमनप्रीत कौर को भारत की सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। टीम में स्मृति मंधाना जैसी शानदार बाएं हाथ की बल्लेबाज और सलामी बल्लेबाज भी हैं, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी में भारतीय टीम के पास रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकर और अरुंधति रेड्डी के रूप में मजबूत तेज गेंदबाज हैं। स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा, राधा यादव और आशा शोभना जैसी अनुभवी और कुशल स्पिनर्स हैं, जो भारतीय पिचों पर विरोधी टीमों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

आगामी सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज :
15 दिसंबर : पहला टी20, नवी मुंबई
17 दिसंबर : दूसरा टी20, नवी मुंबई
19 दिसंबर : तीसरा टी20, नवी मु्ंबई
22 दिसंबर : पहला वनडे, वडोदरा
24 दिसंबर : दूसरा वनडे , वडोदरा
27 दिसंबर : तीसरा वनडे, वडोदरा
भारत बनाम आयरलैंड :
10 जनवरी : पहला टी20, राजकोट
12 जनवरी : दूसरा टी20, राजकोट
15 जनवरी : तीसरा टी20, राजकोट ।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com