-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Nayar Appointed As Head Coach Of Up Warriorz In Wpl
WPL: यूपी वॉरियर्स ने अभिषेक नायर को दी बड़ी जिम्मेदारी, बने टीम के हेड कोच
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Abhishek Nayar Appointed Head Coach of UP Warriorz: अभिषेक नायर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रेंचाइजी यूपी वारियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

अभिषेक नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Nayar Appointed Head Coach Of UP Warriorz: भारत के पूर्व खिलाड़ी एवं भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को यूपी वारियर्स का मुख्य कोच बनाया गया है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रेंचाइजी यूपी वारियर्स ने शुक्रवार को नायर को अपना मुख्य कोच बनाने की घोषणा की है।
41 वर्षीय पूर्व भारतीय ऑलराउंडर नायर को अप्रैल 2025 में भारत के सहायक कोच के पद से हटा दिया गया था। वह एक साल भी भारतीय टीम के साथ नहीं रह सके। अब अभिषेक नायर जॉन लुईस की जगह लेंगे। जिनसे फ्रेंचाइजी ने हाल में नाता तोड़ दिया है। लुईस ने डब्ल्यूपीएल के पहले तीन सीज़न में यूपी वारियर्स के मुख्य कोच के रूप में काम किया, लेकिन खिताब जीतने में असफल रहे।
2018 से शुरू कर दी थी कोचिंग करियर
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले नायर ने 2019 में संन्यास लेने से पहले भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच भी खेले।2019 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले नायर इससे पहले 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स अकादमी के मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके हैं और फिर केकेआर के सहायक स्टाफ में सहायक कोच के रूप में शामिल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
नायर ने सीपीएल 2022 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया। यह पहला मौका नहीं जब नायर वॉरियर्स की टीम के साथ काम करेंगे। वह टूर्नामेंट के पहले सीजन के दौरान भी टीम की मदद कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, यूथ टेस्ट में ऐसा करने वाले…
टीम के सीओओ और क्रिकेट डायरेक्टर क्षेमल वैंगणकर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि यूपी वॉरियर्स के लिए अभिषेक नायर को हेड कोच बनाना एक स्वाभाविक और रोमांचक कदम है। जब अभिषेक जैसे अनुभवी व्यक्ति उपलब्ध हुए, तो हमें ज़रा भी संकोच नहीं हुआ। भारतीय क्रिकेट में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो खिलाड़ियों को निखारने और जीत की संस्कृति बनाने का इतना अनुभव रखते हैं।
नायर ने क्या कहा?
नायर ने कहा कि मैंने पहले यूपी वॉरियर्स के साथ काम किया था और काम करने का आनंद लिया था। मैं इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए एक शानदार मंच है और मैं एक मजबूत टीम बनाने के लिए मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
Abhishek nayar appointed as head coach of up warriorz in wpl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














