-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wpl 2025 Mumbai Indians Beat Up Warriorz By 6 Wicket Wpl Points Table
WPL 2025: मुंबई इंडियंस की जीत ने तोड़ा यूपी वॉरियर्स का सपना, प्वाइंट्स टेबल के भूचाल में दबी दीप्ती शर्मा की टीम
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई इंडियंस ने एमेलिया केर की शानदार गेंदबाजी और हेले मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन से गुरुवार को यहां डब्ल्यूपीएल के मैच में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ की उसकी उम्मीदें खत्म कर दीं।

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा (सोर्स- WPL एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीते गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां मुंबई ने शानदार जीत दर्ज कर डब्ल्यूपीएल के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। वहीं इस हार से यूपी को करारा झटका लगा है। यूपी की ये लगातार तीसरी हार है, जिसकी वजह से अब टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की आस खत्म हो गई है।
दरअसल, पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एमेलिया केर (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और हेले मैथ्यूज (68 रन, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन से गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ की उसकी उम्मीदें खत्म कर दीं। मुंबई इंडियंस ने इस जीत से अपना नेट रन रेट बढ़ाया और आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वह शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक पीछे है और उसका एक मैच बचा है। मुंबई के पास शीर्ष पर पहुंचकर सीधे फाइनल में जगह बनाने का मौका है।
Back to winning ways 💙#MI go back into the 🔝 2⃣ of the points table and move closer to the playoffs with a commanding win 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/JkJlE423GC #TATAWPL | #UPWvMI | @mipaltan pic.twitter.com/u03fvHTX0h — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2025
डब्ल्यूपीएल में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर खेलती हैं। यूपी वॉरियर्स की यह लगातार तीसरी हार थी जिससे वह चार अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है। मैथ्यूज ने इस सीजन में अपनी दूसरी अर्धशतकीय पारी के लिए 46 गेंदों का सामना किया बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल (55 रन) के अर्धशतक से शानदार शुरुआत करने वाली यूपी वॉरियर्स की टीम केर (38 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने केर की शानदार गेंदबाजी के बाद उन्हें इस सीजन में पहली बार पारी की शुरुआत करने भेजा, लेकिन वह 10 रन बनाकर आउट हो गईं और इस मौके का फायदा नहीं उठा सकीं। नैट साइवर ब्रंट (37 रन, 23 गेंद, सात चौके) ने मैथ्यूज का अच्छा साथ दिया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 गेंद में 92 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
नैट साइवर ब्रंट ने इस दौरान डब्ल्यूपीएल में 800 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाली चौथी बल्लेबाज बनीं। इससे पहले यूपी वॉरियर्स ने जॉर्जिया (33 गेंद, 12 चौके) और ओपनर ग्रेस हैरिस (28 रन, तीन चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 74 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत की। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण उनकी ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।
अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल मैच खेल रही जॉर्जिया ने केर पर लगातार तीन चौके लगाए। हेली मैथ्यूज ने हैरिस को आउट कर नियमित अंतराल पर विकेट लेने की शुरुआत की। फिर मुंबई इंडियंस ने 14 गेंद के अंदर तीन विकेट चटकाए। केर मुंबई इंडियंस की सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने अपनी ‘रॉन्ग अन’ गेंद पर किरण नवगिरे के रूप में पहला विकेट लिया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा एक छोर पर डटी रहीं लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। उन्होंने 25 गेंद में दो चौकों की मदद से नाबाद 27 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में सोफी एक्लेस्टोन ने 11 गेंद में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
केर ने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिए। यह डब्ल्यूपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। मैथ्यूज ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। नैट साइवर ब्रंट ने जोजिया का विकेट लिया और परुनिका सिसोदिया को एक-एक विकेट मिला। यूपी वॉरियर्स ने आखिरी 12.1 ओवर में सिर्फ 76 रन पर नौ विकेट गंवा दिए।
Wpl 2025 mumbai indians beat up warriorz by 6 wicket wpl points table
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














