- Hindi News »
- Sports »
- Babar Azam May Return As Pakistan Test Cricket Team Captain After Bangladesh Defeat
पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
PAK vs BAN: ढाका टेस्ट में बांग्लादेश से 104 रन की हार के बाद शान मसूद की कप्तानी सवालों में है। अब बाबर आजम को फिर से Pakistan Test Cricket Team की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: संजय बिष्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Test Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के भीतर बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 104 रन से मिली इस हार ने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मौजूदा कप्तान शान मसूद आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा और दोनों पारियों में वह टीम को संभालने में नाकाम रहे। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भीतर अब नई कप्तानी को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही टीम की दिशा बदलने के लिए बड़ा फैसला ले सकता है।
बाबर आजम की वापसी की चर्चा तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ वरिष्ठ अधिकारी बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कमान सौंपने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान (Pakistan Test Cricket Team) को एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जो खिलाड़ियों को साथ लेकर चल सके और लगातार खराब हो रहे प्रदर्शन को संभाल सके। बाबर इससे पहले भी पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं और टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई थी। यही वजह है कि बोर्ड के अंदर उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं बाबर
बाबर आजम घुटने की चोट की वजह से ढाका टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन खबरें हैं कि वह दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। दूसरा मुकाबला 18 मई से खेला जाना है और टीम प्रबंधन उनकी वापसी को लेकर सकारात्मक नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर बाबर दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बल्ले से बड़ी पारी खेलते हैं, तो कप्तानी की रेस में उनका दावा काफी मजबूत हो जाएगा। टीम के कई खिलाड़ी भी चाहते हैं कि बाबर दोबारा नेतृत्व संभालें, क्योंकि उनके पास कप्तानी का अनुभव और दबाव झेलने की क्षमता दोनों मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार
वनडे टीम की कप्तानी भी मिल सकती है
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे टीम की कप्तानी को लेकर भी बाबर आजम के नाम पर विचार कर रहा है। अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए बोर्ड अनुभवी नेतृत्व चाहता है। बाबर 2019 से 2023 तक पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रहे थे। हालांकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप में फिर जिम्मेदारी मिली, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने दोबारा पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एक बार फिर उनकी वापसी की चर्चाओं ने पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल बढ़ा दी है।
Babar azam may return as pakistan test cricket team captain after bangladesh defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mouni Roy ने ऑफ शोल्डर न्यूड गाउन में बिखेरा जलवा, डायमंड नेकलेस और लग्जरी वॉच ने खींचा सबका ध्यान
May 21, 2026 | 10:51 AMरेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














