UPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल

UPSC CSE 2027 Exam Date: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2027 का शड्यूल जारी हो चुका है। यूपीएससी सिविल सेवा द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा प्रिलिम्स एग्जाम 23 मई 2027 को कराए जाएंगे।
UPSC CSE 2027 Date
सिविल सेवा परीक्षा की तारीख का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

UPSC CSE 2027 Exam Date: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2027 का शड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा प्रिलिम्स एग्जाम 23 मई 2027 को कराए जाएंगे। जबकि सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया की तारीखो का ऐलान भी कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी होगी। सभी अभ्यर्थी 2 फरवरी 2027 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रिलिम्स एग्जाम एक दिन का कराया जाएगा। जबकि इसके जरिए ही भारतीय वन सेवा (प्रिलिम्स) एग्जाम का आयोजन भी होगा।

जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

यूपीएससी सिविल सेवा के कार्यक्रम के मुताबिक प्रिलिम्स एग्जाम के रिजल्ट के बाद मेंस परीक्षा 20 अगस्त को कराई जाएगी। यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 5 दिनों तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थी को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

सिविल सेवा परीक्षा 2027 की अधिसूचना जारी होने की तारीख 13 जनवरी 2027 तय की गई है। वहीं इस परीक्षा के लिए आवेदन भी 13 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी 2027 तक किया जा सकता है। सिविल सेवा प्रिलिम्स एग्जाम 23 मई 2027 को कराए जाएंगे। जबकि सिविल सेवा परीक्षा 2027 के मेंस एग्जाम 20 अगस्त 2027 को कराया जाएगा।

बता दें कि इस सिविल सेवा प्रिलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 दिन तक कराया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय वन विभाग (प्रिलिम्स) परीक्षा 23 मई 2027 को कराई जाएगी। जबकि भारतीय वन विभाग की मेन्स परीक्षा 21 नवंबर को कराई जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन 7 दिन तक कराया जाएगा।

लाखों अभ्यर्थी करते हैं परीक्षा के लिए आवेदन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे बड़ी प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा समेत अलग-अलग केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कराती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। जिसके लिए सभी अभ्यार्थियों ने अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

यूपीएससी सिविल सेवा आयोग ने यह साफ कहा है, कि परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा की तारीखों में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है, कि वे समय-समय पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवश्यक सूचना की जांच करते रहें।

Navbharat Live
navbharatlive.com