PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video

PM Modi Italy Visit 2026: पीएम मोदी एक बार फिर इटली में है और इस बार पीएम मेलोनी और पीएम मोदी की केमेस्ट्री चर्चा में लेकिन इस बीच दनों देशों को होने वाले फायदे की भी चर्चा काफी हो रही है।

PM Modi Italy Visit 2026: पीएम मोदी इटली के दौरे पर है लेकिन इस बीच चर्चा उनकी नहीं बल्कि मेलोडी कैमेस्ट्री की काफी हो रही है। ऐसे में रोम से इंटरनेट पर 'Melodi' का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है! तस्वीरें रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम से अब सामने आई है जहां, पीएम मोदी और इटली पीएम मेलोनी ढलती शाम के सुनहरे साये में एक साथ टहलते और बेहद अनौपचारिक अंदाज में बातचीत करते नजर आए। इस बीच जॉर्जिया मेलोनी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की जिसकी चर्चा तेज है। दूसरी तरफ इस कूटनीति की दुनिया में ऐसी 'केमिस्ट्री' बहुत कम देखने को मिलती है, जहां पर दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष इतने सहज और दोस्ताना अंदाज में दिखें। ऐसे में आखिर क्या है इन दोनों की दोस्ती का असली जियोपॉलिटिकल गेमप्लान? भारत और इटली के वो 5 बड़े फायदे क्या है?

पहले ये देखते है की कब-कब दिखी दोनों की केमिस्ट्री?

पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकातें हमेशा से डिजिटल वर्ल्ड में ट्रेंडिंग टॉपिक रही हैं। अगर इतिहास उठाकर देखें तो इसकी शुरुआत हुई थी साल 2023 G20 समिट, दिल्ली से जब जॉर्जिया मेलोनी भारत आईं, तो पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात और गर्मजोशी ने सबका ध्यान खींचा। इसी समिट के दौरान मेलोनी की ली हुई एक सेल्फी 'Melodi' हैशटैग के साथ पूरी दुनिया में वायरल हो गई।

साल 2024 (G7 समिट, इटली): इटली के अपुलिया में जब पीएम मोदी पहुंचे, तो मेलोनी ने नमस्ते करके उनका स्वागत किया था। वहां की 'नमस्ते सेल्फी' आज भी मीम और रील्स की दुनिया पर राज करती है।

नवंबर 2025 (G20 समिट, जोहान्सबर्ग): यहां  दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, जिसने दोनों देशों के रिश्तों को एक नई रणनीतिक ऊंचाई दी। और अब मई 2026 (रोम दौरा): पीएम मोदी का यह ताजा इटली दौरा इस दोस्ती को एक नए स्तर पर ले गया है। रोम के विला डोरिया पाम्फिली में दोनों नेताओं की मुलाकात और कोलोसियम की तस्वीरों ने एक बार फिर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इस बीच टॉफी वाली कैमेस्ट्री भी वायरल हो रही है। ऐसे में दोनों की मुलाकात फिर हुई लेकिन सवाल ये की दोनों की मुलाकात का इटली और भारत के लिए कैसे फायदे का कारण है जाननें के लिए देखें पूरा Video.

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com