IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एक टेस्ट मुकाबला खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड क्या होगा, इस पर चयनकर्ता विचार कर रहे हैं।
IND vs AFG Test Series for Jasprit Bumrah Update
जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

India vs Afghanistan Test Series: इस वक्त हिंदुस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आयोजन चल रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस लीग में व्यस्त हैं। इसके बाद भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कदम रखना है। इसी कड़ी में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए अब कम वक्त शेष है।

वैसे तो इस सीरीज के लिए अफगान टीम भारत आएगी, लेकिन इसके लिए कब बोर्ड टीम का ऐलान करेगा? इस पर सभी की नजरें बनीं हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहे ताजा अपडेट के मुताबिक जल्द ही अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। वहीं, भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने या न खेलने को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। वहीं, मोहम्मद सिराज का खेलना भी अभी तय नहीं माना जा रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, या दोनों खेलेंगे। इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

बुमराह, सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर भी संशय

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में गेंदबाजों की इस तिकड़ी के खेलने को लेकर जो संस्पेंस बना हुआ है, उसके पीछे का कारण आईपीएल 2026 है। दरअसल, चयनकर्ता आईपीएल 2026 की टॉप-4 टीमों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के चयन के बारे में अच्छे से सोच पाएंगे। अब तक केवल लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस ही बाहर हुई है। इन दोनों टीमों में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही ऐसे गेंदबाज को भारत के लिए टेस्ट खेलते हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि शायद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच जाए।

ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास आराम करने का वक्त नहीं होगा। दूसरी तरफ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि दूसरे टेस्ट गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों का अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना तय नहीं है।

6 जून से होगा IND vs AFG टेस्ट मैच

आईपीएल 2026 के ठीक 5 दिन बाद यानी 6 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम का ऐलान अगले हफ्ते तक हो सकता है। गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ये टेस्ट मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। फिर भी सेलेक्टर्स इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com