- Hindi News »
- Sports »
- Bcci Domestic Season 2026 27 Full Schedule Ranji Trophy Duleep Trophy
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
BCCI Domestic Season: बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। नए सीजन में कुल 1788 मैच खेले जाएंगे और शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी।
- Written By: संजय बिष्ट

दलीप ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI Domestic Season Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार घरेलू कैलेंडर काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि पूरे सीजन में अलग-अलग आयु वर्ग और फॉर्मेट को मिलाकर कुल 1788 मुकाबले खेेले जाएंगे। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित होंगे, जिनमें सीनियर और जूनियर स्तर की टीमें हिस्सा लेंगी।
23 अगस्त से शुरू होगा नया घरेलू सीजन
घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छह जोनल टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप का आयोजन होगा, जबकि इसका फाइनल 5 अक्टूबर को खेला जाना तय किया गया है।
बीसीसीआई ने इस बार खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े टूर्नामेंट दो चरणों में कराने का फैसला किया है। इससे खिलाड़ियों को बीच में आराम और तैयारी का पर्याप्त समय मिल सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
दो चरणों में खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी
भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी रेड-बॉल प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी इस बार भी दो हिस्सों में आयोजित होगी। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में 32 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें शामिल रहेंगी।
टूर्नामेंट का पहला चरण 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरू होगा। वहीं नॉकआउट मुकाबले 9 फरवरी से 3 मार्च के बीच खेले जाएंगे। इसी तरह कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी भी दो चरणों में आयोजित होगी।
नवंबर में शुरू होगी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
घरेलू टी20 सीजन की शुरुआत 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ होगी। इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी शुरू होगी, जबकि इसके नॉकआउट मैच 2 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
महिला और जूनियर क्रिकेट पर भी खास फोकस
इस घरेलू सीजन में पुरुष वर्ग में सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 स्तर के टूर्नामेंट खेले जाएंगे। वहीं महिला क्रिकेट में अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-15 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
बीसीसीआई ने इस बार युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने के लिए कुछ बदलाव भी किए हैं। अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी चैंपियन और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला फिर शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड ने पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और विजी ट्रॉफी को वनडे से बदलकर टी20 फॉर्मेट में कराने का फैसला लिया है, जिससे युवा खिलाड़ी आधुनिक क्रिकेट की मांग के अनुसार खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें।
Bcci domestic season 2026 27 full schedule ranji trophy duleep trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














