बाबर आजम की पहले दुनियाभर में हुई बेइज्जती, अब PAK कोच ने भी लिए मजे, स्ट्राइक रेट पर कह डाली ये बडी बात

Babar Azam News: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार चर्चा का कारण पाकिस्तान टीम को कोच माइक हेसन के द्वारा उनके कम स्ट्राइक रेट पर बात किया जाना है।
Pakistan team coach Mike Hesson and Babar Azam
पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन और बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Team Head Coach Mike Hesson on Babar Azam: पाकिस्तान की टीम जब से टी20 विश्वकप 2026 में भारतीय टीम से हारी है, तब से वहां पर खिलाड़ी और कोच आम जनता व पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर बनी हुए हैं। बीते 15 फरवरी को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी थी। हांलाकि फिर भी पाक टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब हो पाई है। उसने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नामीबिया को 100 रन से भी ज्यादा के अंदर से शिकस्त दी थी। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में जगह बना पाई ती। इस मुकाबले में पाक टीम ने कई बदलाव किए थे।

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। वहीं, पाकिस्तान के किंग कहे जाने वाले बाबर आजम को भी बल्लेबाजी में मौका नहीं मिला था। इन सब के बाद अब पाक टीम का मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है। इससे पहले टीम के कोच माइक हेसन को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान उन्होंने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना है कि बाबर आजम का स्ट्राइक रेट टी20 क्रिकेट के हिसाब से बहुत कम है।

बाबर आजम के कम स्ट्राइक रेट पर पाक कोच का बयान

बाबर आजम को लेकर माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि ‘बाबर को बखूबी पता है कि विश्व कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है। हमें उससे ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिये।वह मध्यक्रम में अच्छा खेलता है और अमेरिका के खिलाफ हमने देखा। एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह स्ट्राइक रेट बढा सकता है।’

यदि बात करें माइक हेसन की तो वो बीते 1 साल के पाकिस्तान के लिए कोच पद की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कोचिंग में पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ कुछ खास रिकॉर्ड नहीं बनाया है। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ 3 बार आमना सामना हुआ था। इन तीन मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया था।

बाबर आजम पाकिस्तान के लिए पिछले कई सालों से खेल रहे हैं, लेकिन ICC के टूर्नामेंट में वो बड़ी टीमों खिलाफ अक्सर प्लॉप साबित होते हुए दिखाई दिए हैं। यदि बात करें इस वर्ल्ड कप की तो यहां पर अब तक वो तीन मुकाबले खेल चुके हैं। तीन मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 66 रन निकले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com