- Hindi News »
- Sports »
- Kkr Brilliant Bowling At Eden Gardens Mumbai Indians Score 147 Runs Ipl 2026
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 147 रन पर रोक दिया। MI के लिए इस मुकाबले में रोहित, रयान, सूर्या, तिलक और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।
- Written By: संजय बिष्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- @IPL)
KKR vs MI 65th Match IPL 2026 1st Inning Highlight: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 65वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। अजिंक्य रहाणे के इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 147 रन पर रोक दिया। मुंबई इंडियंस की इस पारी कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने 8 विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ एमआई का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
ईडन गार्डन्स में केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। यही कारण रहा कि एमआई केकेआर के सामने 150 रन का आंकड़ा भी पार न कर सकी। कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कैमरून ग्रीन ने रियान रिकल्टन, नमन धीर तो सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया।
वहीं, कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा और दीपक चहर का विकेट झटका। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च कर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
MI के बड़े बल्लेबाज रहे फ्लॉप
केकेआर के सामने मुंबई इंडियंस ने नामी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। MI के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर रियान रिकल्टन महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा 15 तो नमन धीर बिना खाता खोले आउट हो गए।
वहीं, सूर्यकुमार यादव 15 तो तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन पारी खेली। वहीं, विल जैक्स ने 14 तो अंत में कॉर्बिन बॉस MI के लिए सबसे ज्यादा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। कुल मिलाकर मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
MI vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे।
Kkr brilliant bowling at eden gardens mumbai indians score 147 runs ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: दहेज हत्याओं का कलंक कब तक? देश में महिला सुरक्षा पर सवाल
May 21, 2026 | 07:11 AMतमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
May 21, 2026 | 07:09 AMनवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
May 21, 2026 | 07:03 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
May 21, 2026 | 06:59 AMAshok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
May 21, 2026 | 06:57 AMNavabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














