-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Union Budget Infrastructure Semiconductor Railway Ai
नवभारत विशेष: अनिश्चितता में स्थिरता की तलाश करता बजट
- Written By: अंकिता पटेल
Union Budget: आयकर में राहत नहीं, लेकिन टीसीएस कटौती, कैंसर दवाओं पर टैक्स माफी, हाई-स्पीड रेल, सेमीकंडक्टर मिशन और एआई आधारित निवेश से विकास को गति।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Income Tax Infrastructure: केंद्रीय बजट में आयकर स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। कर धारक को सरकार ने तुरंत कोई राहत नहीं दी है। बजट में कुछ टैक्स कोषों पर बदलाव किए हैं, जैसे कि टीसीएस दरों में कटौती की है। विशेष रूप से शिक्षा, चिकित्सा और विदेश यात्रा के लिए जिससे उपभोक्ता खर्च कम हो सके। कुछ दवाओं पर सरकार ने बुनियादी कर माफ करने की घोषणा की है जिसमें कैंसर की 17 दवाएं शामिल हैं। निश्चित रूप से इससे कैंसर के गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। सरकार ने पूंजीगत निवेश की केंद्रित रणनीति और अवसंरचना के निवेश पर जोर दिया है।
सरकार ने 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की योजना बनाई है और राष्ट्रीय जलमार्गों का विस्तार करने की भी योजना है। इसी तरह देश के सभी जिलों में नौकरीपेशा महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की योजना है तथा शहरों में लॉजिस्टिक हब्स के विकास की भी दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है। बजट में टेक्नोलॉजी आधारित और रणनीतिक क्षेत्रों के विकास पर भी जोर दिया है।
इंडिया सेमी कंडक्टर मिशन 2.0 देश को वैश्विक स्तर पर चिप निर्माण केंद्र बनने की महत्वाकांक्षा को साकार करेगा तथा रेयर अर्थ मिनरल्स और उच्च प्रौद्योगिकी के निर्माण को भी समर्थन दिया है। इससे रोजगार के साथ-साथ निर्यात में भी प्रभावशाली वृद्धि की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
टूट गया सपनों का रेल मार्ग! विकास की उम्मीदों पर चला बुलडोजर, नासिक- सिन्नर में फूटेगा जनआक्रोश
21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व
नागपुर मोमिनपुरा अपडेट: मनपा आयुक्त इटनकर का दौरा, ई-लाइब्रेरी और स्कूल प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की हिदायत
20 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर ईरान त्रासदी तक की अहम घटनाएं
सरकार ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समर्थित कृषि व कुटीर उद्योगों में बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बनाई है, जो अंततः अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। बजट में कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया गया है।
बजट में कृषि क्षेत्र को 1.63 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और उच्च मूल्य वाली फसलों, समर्थन सेवाओं तथा तकनीक आधारित खेती को प्रोत्साहन देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने ग्रामीण रोजगार योजनाओं के लिए भी बजट में भारी आवंटन किया है। जी राम जी और मनरेगा के लिए निधि को बढ़ाया गया है, जो कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लेकिन वास्तविक परिवर्तन, वेतन, बाजार उपलब्धता और सिंचाई जैसे मूल चुनौतियों के समाधान से ही हासिल होगा।
साल 2026 के बजट में गृह मंत्रालय को 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बजट में सीमा सुरक्षा और आंतरिक जांच क्षमताओं को बेहतर व सुदृढ़ करने की जरूरत पर बल दिया गया है। देश की सुरक्षा चुनौतियों को वित्तीय प्राथमिकता मिली है लेकिन सवाल है, क्या सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों को भी पर्याप्त संसाधन मिल रहे हैं? अगर बजट की मुख्य आलोचनाओं पर ध्यान केंद्रित करें तो यह बजट करदाताओं को स्पष्ट कर राहत देने से बचा है, जो कि मध्यमवर्ग उम्मीद लगाए बैठा था।
यह भी पढ़ें:-निशानेबाज: किस चक्की का खाते हो आटा ध्यान से देखना वजन का कांटा
बजट पूंजीगत व्यय पर बुरी तरह से निर्भर है। ऐसे में वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब परियोजनाएं सरकार के अनुमान के मुताबिक समय पर पूरी होंगी। इस बजट की तीसरी प्रमुख आलोचना इस रूप में की जा सकती है कि बजट ने व्यापक सामाजिक चुनौतियों जैसे बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रणालीगत सुधार पर विशेष जोर नहीं दिया, जबकि उसकी बहुत जरूरत थी।
टेक्नोलॉजी आधारित क्षेत्रों पर बल
वैश्विक अर्थव्यवस्था जिस तरह अनिश्चितता और धीमी वृद्धि दर से जूझ रही है, ऐसे में अगर भारत अमेरिकी टैरिफ का दबाव झेलते हुए अपनी घरेलू मांग मांग और निवेश के बल पर विकास को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है, तो यह स्वाभाविक ही है। शायद इसलिए लगातार अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया।
भारत की अर्थव्यवस्था इस समय 7 प्रतिशत सालाना विकास के दर से आगे बढ़ रही है। इस साल का बजट 53.47 लाख करोड़ रुपये का है, जो कि पिछले साल के बजट के मुकाबले 7.1 फीसदी ज्यादा है। इसका मूल लक्ष्य विकास को गति देना, नौकरियां पैदा करने की कोशिशों को बढ़ावा देना, विदेशी निवेश आकर्षित करना और सामाजिक कल्याण सुनिधित करना है।
लेख-लोकमित्र गौतम के द्वारा
Union budget infrastructure semiconductor railway ai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMमुंबई: महिला-किसानों के सशक्तिकरण का संकल्प, इस मानसून सत्र में 10 बिल पेश करेगी राज्य सरकार
Jun 21, 2026 | 11:03 PMगोंदिया में 94,089 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 28 जून को विशेष अभियान
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














