Lawrence Bishnoi Gang: मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में फायरिंग से दहशत, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई में लगातार हो रही हाई-प्रोफाइल फायरिंग की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस जांच तेज हुई है।
mumbai-firing-high-profile-areas-lawrence-bishnoi-police-challenge
रोहित शेट्टी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Police Underworld Challenge: देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर के हाई प्रोफाइल इलाकों में बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। वहीं मुंबई पुलिस और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ताजा मामला बॉलीवुड निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग का है जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान के घर दिन-दहाड़े फायरिंग और फिर पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की भी जिम्मेदारी लरिंस गैंग ने ली थी।

मुंबई पुलिस ने भी गैंगस्टरों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। अब सवाल यह उठता है कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई किसके आशीर्वाद से मुंबई में अपनी अंडरवल्र्ड की जमीन बना रहा है और पुलिस को खुला चैलेंज कर रहा है।

बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। जहां से वह अपने ऑपरेशन चला रहा है। केंद्र के आदेश के कारण मुंबई पुलिस को उसको हिरासत में लेना मुश्किल हो रहा है जिससे जांच में चुनौतियां आ रही हैं लेकिन मुंबई पुलिस इसके आका तक पहुंचने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के सामने इस अंडरवर्ल्ड को पनपने से पहले ही खत्म करने और सभी अपराधियों को पकड़ने की बड़ी चुनौती दिख रही है।

सलमान के घर पर भी हो चुकी फायरिंग

इससे पहले अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी और सैफ अली खान के घर में घुसकर कातिलाना हमला जैसे मामले पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो चुके है। बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है, पिछले 2 दशक में फिल्म निर्माता महेश भट्ट, राकेश रोशन, टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार आदि पर भी गोलीबारी की गई थी गैंगस्टर बिश्नोई कथित तौर पर बॉलीवुड में अपनी दहशत बढ़ाने और खौफ पैदा करने का काम कर रहा है। इससे पहले अंडरवर्ल्ड में फिरौती के लिए दहशत फैलाने वालों के खिलाफ मुंबई ने सख्ती से कदम उठाए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com