Technology Impact on Children (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

बच्चों की डिजिटल लत का अध्ययन, महाराष्ट्र सरकार करेगी विशेषज्ञ टास्क फोर्स का गठन

Digital Addiction In Children: महाराष्ट्र सरकार बच्चों में बढ़ती डिजिटल और सोशल मीडिया लत के प्रभावों के अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की टास्क फोर्स गठित करेगी।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Government Initiative: महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एडवोकेट आशिष शेलार ने बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत और इसके दुष्प्रभावों के गहन अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की एक टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 29 जनवरी 2026 को जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में युवाओं और नाबालिगों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत को गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। सर्वेक्षण में बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर आयु सीमा तय करने तथा नाबालिगों को लक्षित डिजिटल विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।

मानसिक बीमारियां

मंत्री आशिष शेलार ने बताया कि महाराष्ट्र में 18 वर्ष से कम आयु के लगभग 4 करोड़ बच्चे हैं, जिनमें से करीब 3 करोड़ बच्चे 15 वर्ष से कम उम्र के हैं। इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी की 77वीं वार्षिक राष्ट्रीय परिषद में प्रस्तुत निष्कर्षों के अनुसार, 50 प्रतिशत से अधिक मानसिक बीमारियां 18 वर्ष की आयु से पहले शुरू हो जाती हैं।

मंत्री शेलार ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कल्याण के लिए सरकार को संतुलित, वैज्ञानिक और जागरूक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावी नीतिगत कदम उठाने की आवश्यकता है।

टास्क फोर्स में शामिल होंगे जानकार

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित टास्क फोर्स में शिक्षाविद, मनोचिकित्सक, बाल परामर्शदाता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, डॉक्टर, कानूनी विशेषज्ञ तथा संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। यह टास्क फोर्स बच्चों की डिजिटल सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा पर प्रभाव, ग्रामीण-शहरी अंतर और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल मानकों का व्यापक अध्ययन करेगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला