नरवणे की ‘अनपब्लिश्ड’ किताब पर संसद में बवाल! लोकसभा रिकार्ड से हटाया गया राहुल का बयान, आज भी छिड़ेगी रार

Parliament Budget Session: राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। चीनी घुसपैठ और जनरल नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
Budget Session President Address Motion of Thanks Rahul Gandhi speech
राहुल गांधी (Image- Sansad tv/screen capture)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Speech: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। विवाद की वजह पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुंकुंद नरवणे की वह किताब बनी, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। राहुल गांधी ने इसी किताब का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला और चीनी घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया, जिसका उल्लेख कथित तौर पर नरवणे की किताब में किया गया है।

इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसे लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जनरल नरवणे ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र को लेकर टिप्पणी की है। इस बयान को भी लोकसभा रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

आज भी हंगाने के आसार

राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो किताब अभी तक प्रकाशित ही नहीं हुई है, उसका हवाला देना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किताब आई ही नहीं, तो उसमें क्या लिखा है, यह कैसे पता चल सकता है। इस मुद्दे पर सदन में लगातार हंगामा होता रहा, जिसके बाद कार्यवाही अगले दिन यानी मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com