-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bmi Obesity Calorie Lift Metro Awareness
निशानेबाज: किस चक्की का खाते हो आटा ध्यान से देखना वजन का कांटा
- Written By: अंकिता पटेल
Fitness Lifestyle: लिफ्ट, मेट्रो और मोहल्ले की बातचीत के जरिए मोटापा, कैलोरी और बीएमआई पर व्यंग्य। बदलती सोच बताती है कि आज मोटापा बीमारी की जड़ बन चुका है।

नवभारत डिजाइन फोटो
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, किसी बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट में घुसते समय आपने वहां सूचना देखी होगी सिर्फ 6 व्यक्तियों के लिए! इस पर भी यदि वहां पहलवान टाइप के 5 लोग भी घुस गए तो काफी वजन हो जाएगा जो लिफ्ट की सेहत के लिए ठीक नहीं है।’
हमने कहा, ‘लिफ्ट की बात छोड़ो। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने 5 स्टेशनों की सीढ़ियों पर कैलोरी काउंटर लगाए हैं, जिनमें यात्रियों के लिए संदेश है कि सौढ़ी चढ़ो और कैलोरी जलाओं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम समझते हैं कि कैलोरी का अर्थ उष्मांक होता है। जितना ज्यादा खाओगे उतनी कैलोरी बनेगी। शरीर तब स्वस्थ रहता है जब हम जितना पचा सकें, उतना ही खाएं। बच्चों व प्लेयर्स को अधिक कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है लेकिन कुर्सी या गद्दी पर बैठकर काम करने वालों को अपनी खुराक सीमित रखनी चाहिए। ज्यादा खाकर मोटे हो जाएंगे तो लोग पूछेंगे- भाई, किस चक्की का आटा खाते हो? डॉक्टर भी आपको बाँडी मास इंडेक्स या बीएमआई के बारे में बताते हुए कहेंगे कि किस ऊंचाई वाले व्यक्ति की कमर का घेरा कितना रहना चाहिए, जहां तोंद बढ़ी या पेट बाहर निकला तो इंसान को ब्लडप्रेशर या डायबिटीज जैसी चीमारियां घेर लेती हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
यह भी पढ़ें:-भूख न लगना सामान्य नहीं! शरीर में छिपी हो सकती है ये कमी, रसोई में रखे इन 5 चीजों से बढ़ाएं अपनी डाइट
हमने कहा, ‘एक जमाना वह भी था जब दुबले-पतले लोगों पर तरस खाकर उनका मजाक उड़ाते हुए सीकिया पहलवान कहा जाता था। उनसे कहा जाता था कि इतने कमजोर और मरियल क्यों हो? क्या ठीक से खाते-पीते नहीं? तब मोटे आदमी के बारे में कहा जाता था कि खाते-पीते घर का तगड़ा आदमी है। अब समय बदल गया। आज डॉक्टर कहते हैं कि मोटापा बीमारियों की जड़ है। लोग वजन कम करने के लिए दवाइयां खाते हैं, डाइटिंग करते हैं, जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं। कुछ मोटे लोग तो ज्यादा वजन के कारण अपराध बोध से ग्रसित रहते हैं। यह जरूरी नहीं कि हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में मोटा-ताजा बच्चा चुना जाए, अब कहा जाने लगा है कि हेल्दी खाओ, हेल्दी रहो। जंक फूड से बची और पोषण देने वाला संतुलित भोजन करो। इतने पर भी मीटा होना जीन्स पर निर्भर करता है। किसी परिवार में सभी लोग खानदानी तौर पर मोटे पाए जाते हैं।’ तुसारा वजन लिपट उठा नहीं पाएगी…!
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bmi obesity calorie lift metro awareness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














