-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Unemployment Rate Increased By Half A Percent In May According To The Monthly Survey
संपादकीय: चौथी बड़ी इकोनॉमी होने पर भी, भारत पर जॉबलेस ग्रोथ का ठप्पा लगा
- Written By: दीपिका पाल
मई महीने में शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी 17.2 से बढ़कर 17.9 प्रतिशत हो गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 12.3 से बढ़कर 13.7 प्र.श।पर पहुंच गई।रबी का मौसम खत्म होने तथा तेज गर्मी पड़ने से ग्रामीण बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा होगा।

चौथी बड़ी इकोनॉमी होने पर भी (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत पर रोजगार विहीन विकास या जॉबलेस ग्रोथ का ठप्पा लगा है।मासिक सर्वेक्षण के अनुसार अप्रैल की तुलना में मई माह में बेरोजगारी की दर आधा प्रतिशत और बढ़ गई।यह निष्कर्ष ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 3,79,600 लोगों का सर्वेक्षण करने से सामने आया।देश में 15 से 59 वर्ष आयु के बीच के 96 करोड़ लोग हैं जो कुल आबादी का 61 प्रतिशत है।कुशलता के अभाव में इनमें से केवल 51.25 प्रतिशत लोग ही रोजगार पा सके हैं।देश में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं में सर्वाधिक बेरोजगारी है।
मई महीने में शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी 17.2 से बढ़कर 17.9 प्रतिशत हो गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 12.3 से बढ़कर 13.7 प्र.श।पर पहुंच गई।रबी का मौसम खत्म होने तथा तेज गर्मी पड़ने से ग्रामीण बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा होगा।देश में 12वीं के पहले ही पढ़ाई छोड़ देनेवालों की संख्या 3.50 करोड़ के आसपास है, जो रोजगार पाने की इच्छा रखते हैं।स्नातक 22 या 23 वर्ष की आयु में नौकरी खोजते हैं, किंतु हुनर के अभाव में उन्हें निजी क्षेत्र में नौकरी मिल नहीं पाती।शिक्षित युवाओं की भी बेरोजगारी चिंता का विषय है।युवाओं की खेती-किसानी में रुचि नहीं है।
शहरी इलाकों में रोजगार का मुख्य जरिया सेवा क्षेत्र है।अगले 5 वर्षों में ग्रामीण इलाकों से 40 फीसदी से ज्यादा आबादी शहरों में चली आएगी।इसका शहरों पर दबाव बढ़ेगा।युवाओं में 60 से 70 प्रतिशत डिजिटल निरक्षरता भी बढ़ती बेरोजगारी की एक बड़ी वजह है।इसे देखते हुए सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को बढ़ाना होगा, जिससे रोजगार का अवसर उत्पन्न हो और उत्पादन भी बढ़े।डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और तकनीकी शिक्षा को प्रमुखता देकर रोजगार निर्माण करने की चुनौती नीति निर्माताओं के सामने है।देश में इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर भी युवा बेरोजगार हैं।इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
मेडिकल क्षेत्र में डेढ़ लाख विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध है लेकिन उनमें प्रवेश व शैक्षणिक खर्च बड़ी बाधा है।भारत में मेडिकल पढ़ाई महंगी होने से युवा यूक्रेन, रूस, चीन, बेलारूस, ईरान या इजराइल जाकर एमबीबीएस करते हैं।90,000 मेडिकल सीट के लिए 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थी नीट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जिन्हें सीट नहीं मिली वह विदेश जाकर पढ़ने को मजबूर होते हैं।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Unemployment rate increased by half a percent in may according to the monthly survey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














