- Hindi News »
- Career »
- Mppsc Principal Grade Ii Recruitment 2025 Know Full Details
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर मिलेगी लाखों सैलरी
- Written By: प्रीति शर्मा
MPPSC Technical Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के कुल 17 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

एमपीपीएससी भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल राज्य में लोक सेवा आयोग ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
एमपीपीएससी द्वारा कुल 17 पदों पर डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर की भर्ती की जाएगी। जिसमें प्रिंसिपल ग्रेड II के लिए 14 पद, डिप्टी डायरेक्टर के लिए 1 पद और असिस्टेंट डायरेक्टर के 2 पद रिक्त हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन करने की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा महिला, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार 45 वर्ष तक अप्लाई कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
DSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
RRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
पद के लिए योग्यता
अगर आप इन पदों पर भर्ती देख रहे हैं तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार दो से पांच साल तक संबंधित विषय में व्यवहारिक अनुभव भी होना चाहिए। उपनिदेशक पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही दो या सात वर्ष प्रशासनिक/संस्थागत अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री/ स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- CGPSC 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस के 238 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
कितनी होगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा। सामान्य के लिए यह शुल्क 500 रुपए है। वहीं ओबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा पोर्टल फीस 60 रुपए है।
लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 206900 रुपए तक प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- भर्ती के अनुसार मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और व्यक्तिगत विवरण दें।
- आवेदन के लिए मांगे गए दस्तावेज को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- ऑनलाइन भुगतान करने के बाद सभी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति अपना पास सुरक्षित रख लें।
Mppsc principal grade ii recruitment 2025 know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला के गीता नगर में आधी रात भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; दमकल ने टाला बड़ा हादसा
May 31, 2026 | 10:40 AMगर्लफ्रेंड के मोबाइल पर मैसेज करना पड़ा भारी, विवाद में चले चाकू, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
May 31, 2026 | 10:36 AMहेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, जरूरत नहीं थी तो ICU में क्यों रखा? हमले के बाद फूट पड़ा दीदी का गुस्सा
May 31, 2026 | 10:36 AMमुंबई में पत्नी को बंधक बनाकर 4 घंटे तक दी यातनाएं, 19 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार
May 31, 2026 | 10:28 AMतुमसर के खरबी में कलयुगी बेटे ने फावड़े से वार कर 60 वर्षीय पिता की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
May 31, 2026 | 10:27 AMअमेरिका के ओमाहा कोर्ट ने नाबालिग के शोषण मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई 10 साल की सजा
May 31, 2026 | 10:24 AMमहाराष्ट्र का बड़ा फैसला, गोंदिया मानव-वन्यजीवों की गतिविधियों पर अब AI की नजर; ग्रामीणों को मिलेगा अलर्ट
May 31, 2026 | 10:14 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














