मुलाकात से क्यों मुकरे आजम-अब्दुल्ला? जेल से बेबस वापस लौटीं पत्नी और बहन, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल

Azam Khan News: सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी, बेटा और बहन बुधवार को मुलाकात के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर की जिला जेल पहुंचीं। लेकिन उन्होंने मुलाकात से मना कर दिया।
Azam Khan
आजम खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी, बेटा और बहन बुधवार को मुलाकात के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर की जिला जेल पहुंचीं। लेकिन आजम खान और उनके बेटे ने परिवार के तीनों सदस्यों से मिलने को मना कर दिया और तीनों बिना मिले ही लौट आए।

सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम सात साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद से रामपुर जेल में बंद हैं। जेल जाने के बाद से कई लोग उनसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा, बेटा अदीब और सपा नेता आजम खान की बहन दूसरी मुलाकात के लिए पहुंचे।

लंबे इंतजार के बाद नहीं हुई मुलाकात

तीनों ने आजम खान और अब्दुल्ला से मिलने के लिए पर्चियां खरीदी थीं। नियम के मुताबिक वे बुधवार सुबह जेल पहुंचे। उन्होंने जेल में घुसकर कागजी कार्रवाई पूरी की। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद वे बिना मिले ही लौट गए। यह ख़बर यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

जेल से बाहर आकर क्या बोलीं पत्नी?

जेल परिसर से बाहर निकलने पर सपा नेता की पत्नी ने कहा कि मुलाकात के लिए पर्चियां खरीदी गई थीं, लेकिन दोनों ने मिलने से मना कर दिया। इस बीच, प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान ने बताया कि वह और पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा उनके साथ मीटिंग के लिए गए थे। हालांकि, बुधवार को कोई नहीं मिला।

मंगलवार को MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम से जुड़े झूठे एफिडेविट मामले में चुनाव ऑफिस से विधानसभा चुनाव नॉमिनेशन प्रोसेस का DVR तलब किया। इस मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 2021 में स्वार थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान गलत जन्मतिथि बताकर झूठा एफिडेविट पेश किया था।

आजम खान केस में टली बहस

SP नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर सिटी थाने में दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में MP-MLA कोर्ट में मंगलवार को फाइनल बहस होनी थी। प्रॉसिक्यूशन की तरफ से स्टे एप्लीकेशन फाइल करने के बाद बहस टाल दी गई थी। इस मामले में अब फाइनल बहस 9 दिसंबर को होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com