IPS अधिकारी बनने का सपना होगा पूरा, बस जान लें परीक्षा से लेकर ट्रेनिंग की पूरी जानकारी

Career News: देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक आईपीएस ऑफिसर बनना बहुत सम्मान की बात है। इसके लिए यूपीएससी की कड़ी परीक्षा देनी देने के बाद ट्रेनिंग प्रकिया को पूरा करना पड़ता है।
आईपीएस अधिकारी बनने का सपना होगा पूरा, बस जान लें परीक्षा से लेकर ट्रेनिंग की पूरी जानकारी
आईपीएस ऑफिसर (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPS Officer Career Guide: देश की प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक आईपीएस (IPS) अधिकारी बनना जिम्मेदारी के साथ-साथ सम्मान भी दिलाती है। अगर आप आईपीएस अधिकारी बनकर देश की कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं तो इस सफर की जानकारी होना जरूरी है। आईपीएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है और कई चरणों से गुजरना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएस बनने की पूरी प्रक्रिया, योग्यता, करियर ग्रोथ आदि के बारे में बताएंगे।

यूपीएससी की परीक्षा

आईपीएस बनने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आईएएस या आईपीएस चुनना होता है। रैंक और वरीयता के आधार पर सर्विस अलॉट की जाती है। चयन के बाद पहले आईपीएस की तीन महीने ट्रेनिंग मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में होती है। इसके बाद आईपीएस अधिकारियों की सख्त ट्रेनिंग हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी में करीब 1 साल तक चलती है।

कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी की पहली पोस्ट आमतौर पर डीएसपी के रूप में होती है। करियर की शुरुआत से ही अधिकारी जिले की कानून व्यवस्था को संभालता है। दंगे नियंत्रण से लेकर अपराधों की जांच तक सब अधिकारी की निगरानी में होते हैं। आईपीएस की खाकी वर्दी देश में सम्मान और अधिकार की पहचान मानी जाती है।

आईपीएस अधिकारी राज्य में डीजीपी तक पहुंच सकता है। वहीं केंद्र में सीबीआई, आईबी और रॉ के प्रमुख अधिकारी आईपीएस ही बनते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पोस्ट भी आईपीएस के लिए खुले रहते हैं।

कितना मिलता है वेतन

आईपीएस अधिकारी को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 56100 रुपए से 225000 रुपए तक वेतन दिया जाता है। रैंक बढ़ने पर वेतन, सुविधाएं और ताकत भी बढ़ती है। इसके अलावा सरकारी घर, स्टाफ, सुरक्षा और अन्य कई लाभ मिलते हैं।

आईपीएस अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। शरीर की फिटनेस भी इस सर्विस में जरूरी मानी गई है। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और महिलाओं की 150 सेमी होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com