- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mira Road Prostitution Rescue Two Girls Police Action
देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, मीरारोड से दो पीड़िताएं मुक्त
Mumbai Prostitution Case: मीरारोड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में सेक्स-ट्रैफिकिंग रैकेट से दो लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा मुख्य आरोपी सुल्ताना मोमोताज सैयद को गिरफ्तार किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

मीरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mira Road Police News: मीरारोड में महिला अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ ने साइबर सेल और अपराध शाखा के सहयोग से सेक्स-ट्रैफिकिंग के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो पीड़ित लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल मुंढे को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना के मुताबिक, सुल्ताना मोमोताज सैयद नामक महिला (मूल रूप से बांग्लादेश निवासी) मीरारोड (पूर्व) स्थित अपने घर में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चला रही थी।
आरोप है कि वह व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर लड़कियों की तस्वीरें भेजती थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, फर्जी ग्राहक और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गौरव वुड्स फेस-1, हाटकेश स्थित कमरे पर छापा मारा गया। इस दौरान दो लड़कियाँ संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गईं, जिन्हें आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर सेक्स-ट्रैफिकिंग में धकेले जाने की आशंका है। पुलिस के अनुसार आरोपी 12,000 रुपये वसूलती थी।
एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
मौके से सुल्ताना मोमोताज सैयद (39) को हिरासत में लेकर तीन आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। दोनों पीड़िताओं को रेस्क्यू फाउंडेशन, कांदिवली (पश्चिम) में संरक्षण हेतु भेज दिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी भाग्यश्री लोहार उर्फ गुड्डी (चेंबूर निवासी) की तलाश जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन
ये भी पढ़े: ईवीएम सुरक्षा बनी सिरदर्द, मतदान के बाद कई जगहों पर हंगामा
मीरा रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में महिला अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ, विशेष बाल संरक्षण इकाई और साइबर सेल की टीम शामिल रही। मीरा रोड पुलिस स्टेशन में सरकारी शिकायतकर्ता घनश्याम खैरनार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
Mira road prostitution rescue two girls police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMWorld Hearing Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे बहरापन का शिकार? घर की ये 5 चीजें डैमेज कर रही हैं आपके कान!
Mar 03, 2026 | 04:00 AM7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
Mar 03, 2026 | 03:36 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














