-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Snakebite Scam Of 1126 Crore In Seoni District Of Madhya Pradesh
निशानेबाज: मध्यप्रदेश में करोड़ों का सर्पदंश घोटाला, बार-बार मारा फिर जिंदा कर डाला
- Written By: दीपिका पाल
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में 11.26 करोड़ रुपए का सर्पदंश घोटाला हुआ है। सांप काटने से किसी व्यक्ति की मौत होने पर सरकार 4 लाख रुपए मुआवजा देती है। इसका फायदा उठाने के लिए एक ही व्यक्ति सांप काटने से बार-बार मरता है।

मध्यप्रदेश में सर्पदंश घोटाला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, जहां मुआवजा देने का प्रावधान हो, वहां घोटाला होने की पूरी गुंजाइश रहती है। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में 11.26 करोड़ रुपए का सर्पदंश घोटाला हुआ है। सांप काटने से किसी व्यक्ति की मौत होने पर सरकार 4 लाख रुपए मुआवजा देती है। इसका फायदा उठाने के लिए एक ही व्यक्ति सांप काटने से बार-बार मरता है। सरकारी रिकार्ड के मुताबिक वहां द्वारकाबाई नामक महिला को सांप ने 29 बार काटा। इसके 29 प्रकरण बनाकर सरकारी खजाने से करोड़ों की रकम निकाली गई। रमेश को 30 बार तथा रामकुमार को 19 बार सांप काटने से मरा बताकर मोटी रकम का गबन किया गया।’
हमने कहा, ‘इसके लिए एसआईटी गठित कर पता लगाना चाहिए कि लोग सांप काटने से मरने के बाद फिर कैसे जिंदा हो जाते हैं और उनके नाम पर बार-बार लगातार मुआजता कैसे लिया जाता है? इसके लिए बीन बजाकर सांप को बुलाना चाहिए और उसका स्टेटमेंट रिकार्ड करना चाहिए कि क्या उसके जहर में मिलावट है। वह जिसे काटता है वह मरकर फिर क्यों जिंदा हो जाता है?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, कहावत है जैसे सांपनाथ वैसे नागनाथ! जब पूजा करनी होती है तो सर्प को नागदेवता कहते हैं। शेषनाग भगवान शिव के गले का हार हैं। लक्ष्मण और बलराम को शेषावतार माना जाता है।
पुराणों के अनुसार शेष के फन पर धरती टिकी है। जब वह फन हिलाता है तो भूकंप आता है। भगवान विष्णु शेषशय्या पर लेटे रहते हैं। राजा परिक्षित की तक्षक नाग के डसने से मृत्यु हुई थी। यदि परीक्षित हस्तिनापुर की बजाय मध्यप्रदेश के सिवनी में रहते तो सरकारी विभाग उन्हें सर्पदंश से मृत बताकर बार-बार जीवित करता और उनके नाम पर लगातार मुआवजे की रकम हजम करता रहता।’ हमने कहा, ‘सर्पदंश घोटाला करनेवालों ने 47 लोगों को कई बार दस्तावेजों में मारा। सरकारी रिकार्ड पर कोई कैसे उंगली उठा सकता है? किसी अनपढ़ का अंगूठे का निशान लगवाकर रकम उठा ली गई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
छिंदवाड़ा के किशनपुर में हड़कंप, सार्वजनिक कुएं का पानी पीते ही तड़पने लगे एक दर्जन ग्रामीण; साजिश या जहर?
दो महीने और जीते होते तो खुद लेते पद्मश्री; दाऊ भगवानदास रैकवार के बेटे ने राष्ट्रपति से लिया पिता का सम्मान
ग्रामीण क्षेत्र में जो न हो, वह थोड़ा! कहीं ऐसा न हो कि किसी सांप को इस भ्रष्टाचार का पता लगने पर वह घोटालेबाज सरकारी कर्मचारी को सचमुच आकर काट ले। कर्म का फल अवश्य भोगना पड़ता है। कोई भ्रम में पड़कर अंधेरे में रस्सी को सांप समझ लेता है लेकिन यहां तो ऐसे लोग हैं जिन्होंने सर्पदंश के नाम पर करोड़ों रुपए के फर्जी बिल बनाकर रकम हड़प ली।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ऐसे भी नादान होते हैं जो बिच्छू का मंत्र नहीं जानते लेकिन सांप के बिल में हाथ डालने की बेवकूफी करते हैं।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Snakebite scam of 1126 crore in seoni district of madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Jun 25, 2026 | 07:14 AMपुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Jun 25, 2026 | 07:09 AMGayatri Jayanti: वेदों की जननी मां गायत्री की जयंती आज, जानें 24 अक्षरों में छुपी 24 अनोखी शक्तियों के बारे मे
Jun 25, 2026 | 07:09 AMLord Vishnu: आज है निर्जला एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-नारायण की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Jun 25, 2026 | 07:05 AMवेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 22 मंजिला इमारत जमींदोज; जापान में भी कांपी धरती
Jun 25, 2026 | 07:03 AMदिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Jun 25, 2026 | 07:02 AMExplainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
Jun 25, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














