- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 15 December 2025 Today Horoscope Insights For Your Lucky Zodiac Sign
आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: मेष सहित इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।
- Written By: सीमा कुमारी

आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)
Today Horoscope 15 December 2025: आज 15 दिसंबर 2025 का राशिफल ग्रहों की स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेत दे रहा है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी है, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।
🔹 मेष राशि
आज मेष राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संपत्ति खरीदने से पहले जांच-पड़ताल जरूरी है।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: संतरी
🔹 वृष राशि
वृष राशि वालों को आज विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेने पर कार्य पूरे होंगे। करियर में थोड़ा संघर्ष रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Birthday Horoscope: 2 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें अपनी राशि का हाल!
Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: नीला, भूरा
🔹 मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए लाभ के संकेत मिल रहे हैं। धैर्य बनाए रखें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: आसमानी
🔹 कर्क राशि
आज कर्क राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे और धन लाभ के प्रबल योग हैं। समाज में आपके विचारों को समर्थन मिलेगा। नौकरी में उन्नति संभव है, हालांकि मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: बैगनी
🔹 सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिलेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी और पारिवारिक सुख मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: केशरी
🔹 कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: हरा
🔹 तुला राशि
तुला राशि के लोग आज दूसरों की मदद में समय बिताएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सलेटी
🔹 वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खर्च बढ़ सकता है और व्यापार में नुकसान की आशंका है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभर सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: लाल
🔹 धनु राशि
धनु राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है और विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खान-पान में संयम रखें।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला
🔹 मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नई नौकरी की तलाश सफल हो सकती है।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: नीला
🔹 कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और नई योजनाओं पर चर्चा होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: भूरा
🔹 मीन राशि
मीन राशि वालों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाने से दिन बेहतर बनेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन सामाजिक प्रभाव में कमी महसूस हो सकती है।
धनु संक्रांति पर एक गलती भी बिगाड़ सकती है भाग्य, जानिए कौन-सी हैं ये भूलें
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: संतरी
Aaj ka rashifal 15 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














