

Christmas Tour Package: क्रिसमस और नए साल के मौके पर आईआरसीटीसी यात्रियों को कभी निराश नहीं करता है। इस बार आईआरसीटीसी ने स्पेशल इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आपको दुबई घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल डेजलिंग दुबई एक्स चंडीगढ़ है। इस पैकेज को खासतौर पर छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए प्लान किया है।
क्रिसमस के मौके पर दुबई की रौनक चार गुना बढ़ जाती है। अगर आप इस साल कोई ट्रिप नहीं कर पाएं हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बल्कि इस खास इंटरनेशनल टूर पैकेज में टिकट बुक करके आप दुबई की बेहतरीन जगहों की सैर कर सकते हैं। जहां आपको सारी सुविधाएं बजट में आसानी से मिल जाएंगी।क्रिसमस की छुट्टियों में दुबई की शानदार ट्रिप आपके बजट में एक आरामदायक यात्रा का अवसर देगी। आईआरसीटीसी का यह ट्रिप आप कभी नहीं भूल पाएंगे।