- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pm Modi Told Road Map For Developed India
PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग
- Written By: आकाश मसने
Independence Day: पीएम मोदी ने विकसित भारत 2047 का ब्लू प्रिंट साझा करते हुए देशवासियों के सामने अगले 22 वर्षों में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा।

पीएम नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: इस बार भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का केंद्र 2047 का विकसित भारत ही रहा। उनके भाषण की धुरी देश की आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और एकता के इर्द-गिर्द घूमती रही। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रक्षा, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, कृषि और सेमी-कंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भारत के स्वालंबन की छलांग की घोषणा की।
पीएम मोदी ने विकसित भारत 2047 का ब्लू प्रिंट साझा करते हुए देशवासियों के सामने अगले 22 वर्षों में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा और पाकिस्तान द्वारा नाभिकीय ब्लैकमेल या आतंकवाद के किसी भी रूप को स्वीकार न किए जाने की स्पष्ट चेतावनी भी दी।
उन्होंने कहा, ‘देशवासियों को आगामी दीपावली पर डबल खुशियां मिलने वाली हैं। जाहिर है यह महज दो महीने के भीतर हासिल किया जाने वाला लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं के लिए विकसित भारत की नई रोजगार सृजन की जिस योजना की घोषणा की, वह भी तुरंत लागू हो जाने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
22 बार किया आत्मनिर्भर शब्द का प्रयाेग
इस बार के 103 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘देश’ शब्द का इस्तेमाल 205 बार, ‘आत्मनिर्भर’ शब्द का 22 बार और ‘किसान शब्द का इस्तेमाल 27 बार किया। राष्ट्रवाद और स्वालंबन उनके भाषण के दो स्थाई मूल्य थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने सार्वजनिक भाषणों में जिस तरह रक्षा और 1- राष्ट्रीय सुरक्षा को निर्णायक स्वर दिया है, वह स्वर लालकिले की प्राचीर से दिए गए भाषण में भी मौजूद था। उन्होंने भारत की अगली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ की घोषणा की। जिसे जानकार इजरायल के ‘आयरन डोम’ का भारतीय संस्करण कह रहे हैं।
आने वाले समय में सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन, अस्पताल, विभिन्न राष्ट्रीय संस्थान और पवित्र धार्मिकस्थल भी, राष्ट्रपति भवन तथा प्रधानमंत्री आवास की तरह युद्ध और खतरे के समय सुरक्षा से लैस होंगे। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए सैनिकों के शौर्य को एक बार फिर से सलाम किया तथा पाकिस्तान को सख्त से सख्त संदेश दिया और बताया कि आतंकवाद और हिसा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिंधु जल समझौते पर रूख किया साफ
प्रधानमंत्री ने फिर से सिंधु जल समझौते को लेकर कहा, ‘रक्त और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में डेमोग्राफिक मिशन और आंतरिक सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने ‘हाई पावर डेमोग्राफी मिशन’ की घोषणा की, जिसका उद्देश्य अवैध प्रवासियों पर नियंत्रण और संसाधनों को भारतीयों के लिए संरक्षित किए जाने की बात थी। इस बयान का अर्थ खासतौर पर पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल में बड़े पैमाने पर घुसपैठ के आरोपों को देखते हुए था।
यह भी पढ़ें:- निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद
प्रधानमंत्री ने यूं तो अपने भाषण में देश के हर हिस्से का ध्यान खींचा। लेकिन पूर्वोत्तर राज्य और सीमावर्ती इलाकों पर सबसे अहम फोकस रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान की महत्ता पर बल दिया। उनके संबोधन में क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों को खासतौर पर सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद को जगह नहीं मिली। इस बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस भी छूट गए। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की उन्होंने विस्तार से चर्चा की और उनकी 125वीं जयंती के समय उन्हें एक महान संविधान सेवी बताया।
रक्षा स्वावलंबन व जीएसटी सुधार
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व के तकनीकी और वैज्ञानिक मानचित्र पर अग्रणी देश बनाने का युवाओं से आह्वान किया। भारत की वैश्विक भूमिका स्वनिर्णय से तय होगी। चाहे रक्षा साझेदारियों की बात हो, चाहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताएं हों या जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्य हों। संदेश साफ था कि भारत सारे निर्णय बहुत सोच विचारकर और अपने हितों सहित वैश्विक भलाई के लिए लेता है।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत सिर्फ बातें नहीं कर रहा बल्कि वैश्विक नेतृत्व की जिम्मेदारियां लेने को भी तैयार है। रक्षा स्वालंबन के लिए उन्होंने जहां बड़े निवेश की बात की, वहीं जीएसटी सुधारों में राज्यों की सहमति और रोजगार योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने की भी ठोस और व्यावहारिक पहल की। कुल मिलाकर देखें तो प्रधानमंत्री का संबोधन विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोड मैप था जिसे चुनावी दस्तावेज भी कुछ लोग कह सकते हैं।
लेख-लोकमित्र गौतम के द्वारा
Pm modi told road map for developed india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














