अकोला मनपा सभापति चुनाव: स्थायी समिति के लिए विजय अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगे

AMC Elections 2026: अकोला मनपा के 6 सभापति पदों के लिए चुनाव जल्द। विभागीय आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया। स्थायी समिति अध्यक्ष के लिए विजय अग्रवाल का नाम चर्चा में, आघाड़ी का दबदबा बरकरार।
Elections for the six Akola Municipal Corporation chairperson positions are imminent. A proposal has been sent to the departmental commissioner. Vijay Agarwal's name is being discussed for the standing committee chairperson position, with the alliance maintaining its dominance.
अकोला मनपा विजय अग्रवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति सभापति, महिला एवं बाल कल्याण समिति सभापति तथा पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ज़ोन समितियों के सभापतियों की नियुक्ति का प्रस्ताव मनपा के नगर सचिव विभाग ने अमरावती विभागीय आयुक्त को भेज दिया है। विभागीय आयुक्त द्वारा तारीख तय किए जाने के बाद इन छह सभापतियों का चुनाव एक ही दिन में होने की संभावना है।

मनपा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। भारतीय जनता पार्टी 38 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के अभाव में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट), शिवसेना और शहर विकास आघाड़ी के साथ मिलकर शहर सुधार आघाड़ी का गठन किया। आघाड़ी के पास 44 सदस्य होने के कारण महापौर और उपमहापौर पद पर आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए।

इसके बाद स्थायी समिति के 16 सदस्यों और महिला एवं बाल कल्याण समिति के 9 सदस्यों का चुनाव हुआ। स्थायी समिति में शहर सुधार आघाड़ी के 9 सदस्य जबकि महिला एवं बाल कल्याण समिति में 5 सदस्य नियुक्त किए गए।

महासभा में प्रभाग समितियों के क्षेत्र निर्धारण का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद नगर सचिव विभाग ने स्थायी समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति तथा चारों ज़ोन समितियों के सभापति चयन का प्रस्ताव विभागीय आयुक्त को भेजा है।

शहर सुधार आघाड़ी को तीन, कांग्रेस को एक ज़ोन

प्रभाग समितियों के नए क्षेत्र निर्धारण के बाद पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ज़ोन समितियों की सीमाएं तय कर दी गई हैं। इसमें अकोला शहर सुधार आघाड़ी को तीन ज़ोन समितियों का सभापति पद मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को एक ज़ोन समिति का सभापति पद मिलेगा। चारों ज़ोन समितियों के सभापतियों का चुनाव विभागीय आयुक्त द्वारा तय की गई तारीख पर किया जाएगा।

विजय अग्रवाल का नाम चर्चा में

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थायी समिति सभापति पद के लिए भाजपा पूर्व अकोला महापौर, मनपा चुनाव प्रमुख तथा भाजपा के मुख्य नेता विजय अग्रवाल का नाम आगे बढ़ाया जा सकता है। भाजपा नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा तेज़ है कि स्थायी समिति सभापति की जिम्मेदारी विजय अग्रवाल को सौंपी जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com