- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Ministers Clash Azamgarh Suheldev Jayanti Rally Om Prakash Anil Rajbhar
योगी के मंत्री आपस में ‘भिड़े’, दम है तो दुकान बताओ…ओमप्रकाश की ललकार पर अनिल राजभर का ‘परिवारवाद’ वाला वार
UP Political News : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के दो मंत्रियों की अदावत शुरू हो गई है। अनिल राजभर ने खुले मंच से कहा, मेरे घर का कोई व्यक्ति राजनीति में नहीं है, समाज का हर भाई-बहन ही मेरा परिवार है।
- Written By: रंजन कुमार

अनिल राजभर और ओम प्रकाश राजभर।
Anil Rajbhar And Om Prakash Rajbhar Clash : उत्तर प्रदेश की सियासत में आज आजमगढ़ राजभर बनाम राजभर की जंग का अखाड़ा बन गया है। मौका है महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती का, लेकिन मंजर पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो चुका है। कुछ ही किलोमीटर के फासले पर योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री-ओम प्रकाश राजभर (सुभासपा) और अनिल राजभर (बीजेपी) महारैली कर अपनी ताकत झोंक रहे हैं। यह सिर्फ जयंती का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के असली नेता की साख की लड़ाई है।
बीजेपी के फायरब्रांड नेता अनिल राजभर ने रैली को संबोधित करते हुए सीधे तौर पर ओम प्रकाश राजभर के परिवारवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं, जनता का असीम प्यार मेरे साथ है। मेरे घर का कोई व्यक्ति राजनीति में नहीं है, समाज का हर भाई-बहन ही मेरा परिवार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मणों के साथ टकराव का जो नॉरेटिव ओम प्रकाश राजभर सेट कर रहे हैं, उसका कोई अर्थ नहीं है। जनता इस बार सपा के किले को ध्वस्त करने और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का मन बना चुकी है।
पुरानी अदावत और जुबानी जंग
इन दोनों नेताओं के बीच 36 का आंकड़ा जगजाहिर है। हाल ही में अनिल राजभर ने एक मंच से ओम प्रकाश को समाज का सौदागर करार देते हुए चोर तक कह डाला था। इसके पलटवार में ओम प्रकाश राजभर ने बेहद तल्ख लहजे में चुनौती दी थी कि मां का दूध पिया है तो बताओ किस दुकान पर वोट बिकता है? आज की रैली इसी पुरानी रंजिश का अगला अध्याय मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारतीय दूसरों की सेवा के लिए हैं…’, सैम पित्रोदा ने फिर दिया ‘बवाली’ बयान, BJP ने बोला हमला और छिड़ा घमासान
राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
‘100 विधायक लाइए…CM बन जाइए’, अखिलेश ने केशव-बृजेश को दिया ऑफर, बोले- रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती की
यूपी बोर्ड का हाल… 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप!
आजमगढ़ ही क्यों बना रणक्षेत्र?
दरअसल, ओम प्रकाश राजभर ने महीनों पहले इस रैली की तैयारी शुरू की थी। उनका प्रभाव मऊ, गाजीपुर और बलिया में तो है, लेकिन वे आजमगढ़ को अपना नया गढ़ बनाना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया था, लेकिन उनके विदेश दौरे के कारण वे नहीं आ सके। जैसे ही ओम प्रकाश ने आजमगढ़ में रैली का बिगुल फूंका, अनिल राजभर ने भी वहीं मैदान संभालने का फैसला कर लिया ताकि यह संदेश न जाए कि राजभर समाज का नेतृत्व सिर्फ एक ही व्यक्ति के पास है।
यह भी पढ़ें : माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
2027 की ललकार और सपा को चुनौती
अनिल राजभर ने स्पष्ट किया कि आजमगढ़ में पिछले चुनाव में सपा का स्ट्राइक रेट भले ही शानदार रहा हो, लेकिन अब जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के लिए जान की परवाह नहीं करनी चाहिए, महाराजा सुहेलदेव हमें यही प्रेरणा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ, ओम प्रकाश राजभर की महारैली में उमड़ी भीड़ यह बताने की कोशिश है कि पूर्वांचल के राजभर वोटों की चाबी आज भी उन्हीं के पास है।
राजभर राजनीति के रंग में डूबा आजमगढ़
आजमगढ़ की यह राजभर जंग आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति का रुख तय करेगी। क्या अनिल राजभर बीजेपी के लिए समाज को एकजुट कर पाएंगे या ओम प्रकाश राजभर अपना स्वतंत्र वजूद और मजबूत कर लेंगे? यह तो वक्त बताएगा, लेकिन आज आजमगढ़ की सड़कें राजभर राजनीति के रंग में पूरी तरह डूबी हुई हैं।
Up ministers clash azamgarh suheldev jayanti rally om prakash anil rajbhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहली हवाई यात्रा पर मां की खुशी देख भावुक हुए लोग, बेटे ने बनाया खास पल यादगार
Feb 22, 2026 | 08:17 PMरिश्वतखोरी से नरहरी झिरवल ने झाड़ा पल्ला, डीसीएम सुनेत्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए संकेत
Feb 22, 2026 | 08:13 PMT20 World Cup में विल जैक्स ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
Feb 22, 2026 | 08:12 PMउदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली का बैंड जमाएगा महफिल, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल
Feb 22, 2026 | 08:08 PMअब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! वेस्टइंडीज का ये घातक ऑलराउंडर हुआ फिट, वानखेड़े में जलवा दिखाने को तैयार
Feb 22, 2026 | 08:06 PMरेलवे ट्रैक पर बैडमिंटन खेलते दिखे बच्चे, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Feb 22, 2026 | 08:02 PMबाजारपेठ की स्थिरता ही है कृषि विकास की कुंजी, ‘एआई फॉर एग्री 2026’ सम्मेलन में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
Feb 22, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














