- Hindi News »
- Special Coverage »
- Modi Not Remember Nehru Sharad Pawar Started New Controversy
निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद
NCP (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मैं इस बात से बहुत व्यथित महसूस कर रहा हूं कि पीएम ने अपने 103 मिनट के भाषण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम का उल्लेख नहीं किया।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को प्रधानमंत्री मोदी का स्वाधीनता दिवस संबोधन पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बहुत व्यथित महसूस कर रहा हूं कि पीएम ने अपने 103 मिनट के भाषण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम का उल्लेख नहीं किया। पवार ने याद दिलाया कि नेहरू ने अपनी जवानी के अमूल्य वर्ष स्वाधीनता संग्राम को अर्पित कर दिए थे और समूची दुनिया को शांति का संदेश दिया था। उनके इतने व्यापक योगदान के बावजूद मोदी ने उनका नाम लेना जरूरी नहीं समझा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’
हमने कहा, ‘क्या अब शरद पवार मोदी को सिखाएंगे कि उन्हें क्या बोलना है? पहले जनसंघ और फिर बीजेपी की बुनियाद नेहरू-गांधी विरोध व नफरत पर टिकी रही। नेहरू की नीतियों से बीजेपी को हमेशा बदहजमी होती रही है। नेहरू-गांधी परिवार की लोकप्रियता की वजह से जनसंघ बीजेपी को लंबे समय तक सत्ता के लिए तरसना पड़ा।
एक समय था जब बच्चे ‘लाइफ ऑफ ए ग्रेट मैन’ पर सिर्फ गांधी-नेहरू का निबंध लिखा करते थे। नेहरू की याद भुलाने की पिछले 11 वर्षों से लगातार सुनियोजित कोशिश हो रही है। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को सभी प्रधानमंत्रियों के म्यूजियम में बदलकर मोदी सरकार ने देवगौड़ा और गुजराल जैसे बौनों को नेहरू की बराबरी में ला दिया। यहां तक कि नेहरू के 17 वर्ष की तुलना में कुछ महीने प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरणसिंह और चंद्रशेखर को भी उनके समकक्ष ला दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
जब भरे मंच पर भावुक हो गए सुवेंदु अधिकारी, पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, तस्वीरों में देखिए वो खास पल
बंगाल की जनता के आगे नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी! शपथ ग्रहण में दिल से जताया आभार, देखें तस्वीरें
शपथ ग्रहण के मंच से पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को किया नमन, दंडवत प्रणाम कर जताया आभार
नेहरू की पंचवर्षीय योजनाएं, गुटनिरपेक्षता, देश के औद्योगिकरण के लिए इस्पात कारखाने बनवाना, भाखड़ा-नंगल बांध का निर्माण, समाजवादी अर्थव्यवस्था कुछ भी बीजेपी को पसंद नहीं है।
पीएम मोदी ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। हर पार्टी के इस्टदेवता अलग रहते हैं। विभिन्न संस्थाओं से नेहरू का नाम हटाने का सिलसिला जारी रहा। बीजेपी को तकलीफ है कि निधन के 61 वर्ष बाद भी देशवासी नेहरू को क्यों याद करते हैं।’
यह भी पढ़ें:- निशानेबाज: सूखी सैलरी पर कौन जिए, इसलिए बढ़ाया जाता है डीए
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, देश की आजादी के लिए हुए आंदोलन से आरएसएस और कम्युनिस्टों ने दूरी बरती थी। मोदी चाहते हैं कि भारतवासी पुरानी यादों को भूलकर वर्तमान के जुमलों में जिएं। नमो-नमो करें और 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का सुनहरा स्वप्न देखें।
आरएसएस के प्रति आस्था रखकर ‘संघ शक्ति युगे-युगे’ कहें। बीजेपी मानकर चलती है कि महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार का समय पीछे छूट गया है और अजित पवार ही उसके काम के हैं।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Modi not remember nehru sharad pawar started new controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













