-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pm Modi Remarks Forgiveness Video Opposition Reaction Youth Social Media Row
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
- Written By: अंकिता पटेल
PM Modi Remarks: पीएम मोदी के युवाओं को माफ करने वाले बयान पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि माफी की बात के बावजूद युवाओं पर पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया जांच जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो संदेश (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
PM Modi Youth Controversy: पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो संदेश सार्वजनिक चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने गुस्से में आकर अपशब्द बोलने वाले युवाओं को माफ करने की घोषणा की। इस पर विपक्ष ने कहा कि देशवासी केंद्र सरकार से उत्तरदायित्व निभाने में विफलता के लिए माफी मांगने को कह रहे थे लेकिन सर्वोच्च नेतृत्व ने अपना तथाकथित ‘बड़प्पन’ दिखाते हुए उलटे देश को ही माफ कर दिया। पीएम ने कहा कि कभी-कभी जीभ दांत के नीचे आ जाती है, जिससे खून निकलता है लेकिन इसकी वजह से हम दांत तोड़ नहीं देते।
क्योंकि यह बच्चे भी अपने ही हैं। इस कथन से लगा कि एक क्षमाशील पालक की भांति प्रधानमंत्री ने उदारता दिखाई है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को सजा देने, अदालत का चक्कर काटने के लिए मजबूर करने से परिस्थिति बदल नहीं सकती।
‘माफी’ के दावे पर सवाल, युवाओं पर कार्रवाई क्यों जारी?
वास्तविकता यह है कि क्षमा करने के नाम पर युवाओं को दबाया जा रहा है। यदि प्रधानमंत्री ने सचमुच उन्हें माफ कर दिया, तो पुलिस थानों में जीरो एफआईआर क्यों दर्ज की जा रही है? साइबर सेल से नोटिस भेजकर युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच क्यों की जा रही है? जिन युवाओं को भटका हुआ बताकर मार्ग दिखाने की भाषा बोली जा रही है, उन्हें बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी जैसे सत्ता समर्थक संगठनों की लाठी के हवाले क्यों किया जा रहा है? यह संगठन शहर व गांवों के आंदोलन में भाग लेने वाले युवाओं को निशाना बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
जब किसी युवा की चौराहे पर पिटाई की जाती है और पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती है तो किसी परिवार की उम्मीदों का दीया बुझने की नौबत आ जाती है। क्या यही क्षमा है? क्या ताली एक हाथ से बजती है? सत्ता पक्ष के नेता ने भी तो मर्यादा व शालीनता का ध्यान न रखते हुए भिन्न अवसरों पर महिला के बारे में बार डांसर, जर्सी गाय, कांग्रेस की विधवा जैसी टिप्पणी की थी।
युवाओं पर कार्रवाई और ‘माफी’ पर विपक्ष ने उठाए सवाल
जब शशि थरूर ने सुनंदा पुष्कर को 20 करोड़ रुपये की आईपीएल टीम खरीद कर भेंट की थी तो पीएम ने कहा था 20 करोड़ की गर्लफ्रेंड, वाह क्या बात है! अब वह भाषा की मर्यादा और महिला सम्मान की याद दिला रहे हैं। जो खुद कीचड़ में पैर डालता है, उस पर छींटें उड़ते ही हैं।
जब प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठियां पड़ीं, पैलेट गन चली, आंसू गैस के गोले फेंके गए, लड़कियों के कपड़े फाड़े गए और दुर्व्यवहार किया गया तो उसके लिए क्यों नहीं माफी मांगी जाती ? मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन को संतप्त युवाओं द्वारा दी गई गाली के नीचे दबाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
अत्याचार के लिए पुलिस व प्रशासन कठघरे में है। इस सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था? यदि बड़ों के सम्मान की बात है तो जब सत्तापक्ष के मंत्री प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के खिलाफ मर्यादाहीन व असत्य बातें कहते हैं तो उनकी शालीनता कहां चली जाती है?
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Pm modi remarks forgiveness video opposition reaction youth social media row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 09:39 AMPhotos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
Aug 03, 2026 | 09:35 AMPM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
Aug 03, 2026 | 09:21 AMबांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:20 AMAAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
Aug 03, 2026 | 09:16 AMमहाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
Aug 03, 2026 | 09:16 AMनवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
Aug 03, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












