4 नवंबर का इतिहास: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया ने कैसे जीता दुनियाभर के दर्शकों का दिल?

Harry Potter First Film: 4 नवंबर 2001 को लंदन में पहली हैरी पॉटर फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। जे.के. रॉलिंग की किताबों पर बनी इस फिल्म ने जादुई दुनिया को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया।
Harry Potter First Film
हैरी पॉटर फिल्मफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जे.के. रॉलिंग ने हैरी पॉटर के जरिए जादुई दुनिया और यादगार किरदार रचे।

  • पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द सॉर्सरर्स स्टोन' का प्रीमियर 4 नवंबर 2001 को लंदन में हुआ।

  • हैरी पॉटर फिल्म श्रृंखला ने दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

Harry Potter Movie Series History: गोल मटोल चेहरे पर गोल फ्रेम वाला चश्मा पहने भोले भाले हैरी पॉटर से दुनिया का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। जे. के. रॉलिंग ने अपनी किताबों में हैरी पॉटर के किरदार और एक जादुई दुनिया की रचना की, जिसमें जादू का विद्यालय, झाड़ू की सवारी और अजीब-अजीब से जानवर बहुत सी कहानियों में गढ़े गए थे।

इन किताबों पर बनी पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन' का वर्ल्ड प्रीमियर चार नवंबर 2001 को लंदन में हुआ था। अब तक हैरी पॉटर श्रृंखला की ढेरों हॉलीवुड फिल्म बन चुकी हैं और सफलता की एक अलग ही कहानी लिख चुकी हैं। इक्कीसवीं सदी के इस सबसे मशहूर उपन्यास से 21वीं सदी की सबसे मशहूर फिल्म बनाई गई हैं। फिल्म का मुख्य किरदार हैरी पॉटर है।

देश-दुनिया के इतिहास में चार नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1861: सिएटल में वाशिंगटन विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

1889 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का जन्म हुआ।

1922 : हॉवर्ड कार्टर ने मिस्र में फेरो तूतनखामन की कब्र की खोज की।

1956 : हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंची।

1979 : ईरान में बंधक संकट की शुरुआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।

1980: हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।

1995 : शिमोन पेरेज और यासिर अराफात के साथ 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।

Harry Potter First Film
टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

2001 : जे के रॉलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर श्रृंखला पर बनी पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन' का लंदन में प्रीमियर।

2008 : डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।

2018 : यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे के मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया।

Harry Potter First Film
‘13 करोड़ वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण है SIR’, संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला

2022: खगोलविदों ने पृथ्वी के सबसे निकटतम ज्ञात ब्लैक होल की खोज की घोषणा की। यह धरती से केवल 1,600 प्रकाश वर्ष दूर है और सूर्य से 10 गुना बड़ा है।

2024: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बस के गहरी खाई में गिरने की दुर्घटना में 36 यात्रियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

2025: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)