6 नवंबर का इतिहास: अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ गांधीजी का संघर्ष, जानें ग्रेट मार्च की कहानी

South Africa Movement: 6 नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ 'ग्रेट मार्च' निकाला था। इसमें करीब 2 हजार भारतीय खदान कर्मियों ने हिस्सा लिया था।
Great March 1913
महात्मा गांधी, ग्रेट मार्चफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महात्मा गांधी ने 6 नवंबर 1913 को दक्षिण अफ्रीका में अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ 'ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।

  • इस पदयात्रा में करीब 2,000 भारतीय खदान मजदूर न्यूकासल से नेटाल तक चले।

  • यह मार्च भारतीयों के अपमानजनक पंजीकरण कानून के विरोध में किया गया था।

Great March 1913: महात्मा गांधी ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई न सिर्फ भारत में शुरू की बल्कि विदेश में भी वह इसके खिलाफ डटकर लड़े जिसका गवाह दक्षिण अफ्रीका है। आज ही के दिन यानी छह नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के कुछ अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ मार्च किया था जिसे 'ग्रेट मार्च' के नाम से जाना जाता है। इस मार्च में लगभग दो हजार भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकासल से नेटाल तक की पदयात्रा की थी। वर्ष 1906 में ट्रांसवैल सरकार ने दक्षिण अफ्रीका के भारतीय लोगों के पंजीकरण के लिए अपमानजनक अध्यादेश जारी किया जिसके बाद इस कानून का विरोध किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में छह नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1763 : ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।

Great March 1913
WTC 2027: दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल, WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पहुंची टीम, देखें लिस्ट

1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरुआत।

1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ स्वेज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985 : हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन।

1990 : नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014 : सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' का विमोचन।

2020 : ग्वाटेमाला में चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत।

Great March 1913
बंगाल के कलाईकुंडा में इंडियन एयर फोर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन

2021 : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत, कई घायल।

2022 : तंजानिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिरा, 19 लोगों की मौत।

2024 : डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

(इजेंसी इनपुट के साथ)