- Hindi News »
- Special Coverage »
- Cds Chauhan Termed Claim Of Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif As Wrong
संपादकीय: गलती सुधार कर प्रत्युत्तर दिया, विमान गिरने की अप्रत्यक्ष कबूली
सीडीएस चौहान ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे को बिल्कुल गलत करार दिया कि पाकिस्तान ने 4 राफेल सहित 6 भारतीय विमानों को मार गिराया।
- Written By: दीपिका पाल

सीडीएस चौहान ने दावे को गलत किया करार (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: हर युद्ध में नुकसान होता ही है। किसी का कम तो किसी का ज्यादा ! सूझबूझ इसी में है कि एक बार क्षति का अनुभव होते ही सही रणनीति अपनाकर आगे के नुकसान को टाला जाए। भारत ने यही किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 3 सप्ताह बाद पहली बार संकेत दिया कि मई माह की शुरूआत में पाकिस्तान के साथ 4 दिनों तक चले सैन्य टकराव में भारत ने अपने लड़ाकू विमान खोए। 7 मई को और शुरूआती चरणों में नुकसान हुआ था लेकिन संख्याएं महत्वपूर्ण नहीं हैं। महत्वपूर्ण यह था कि ये नुकसान क्यों हुए और उसके बाद हम क्या करेंगे।
सीडीएस चौहान ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे को बिल्कुल गलत करार दिया कि पाकिस्तान ने 4 राफेल सहित 6 भारतीय विमानों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलती को समझने, अपनी रणनीति को सुधारने और 2 दिन बाद उसे लागू करने में सक्षम रहे। हमने अपने सभी जेट विमानों को उड़ाया और लंबी दूरी पर निशाना लगाया गया। भारत ने 300 किलोमीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक सटीक हमले किए। चीन से आयात की गई पाकिस्तानी रक्षा प्रणाली काम नहीं आई। सिंगापुर में शांग्रीला संवाद के दौरान संवाद एजेंसी रायटर व ब्लूमबर्ग को साक्षात्कार देते हुए सीडीएस जनरल चौहान ने गिराए गए विमानों की संख्या या विवरण नहीं बताया लेकिन यह जरूर कहा कि संघर्ष के समय भारतीय वायुसेना ने अपने पास मौजूद सभी प्रकार के विमानों का इस्तेमाल किया।
उल्लेखनीय है कि दोनों ओर से संघर्ष विराम हो जाने के 1 दिन बाद 11 मई को डायरेक्टर ऑफ एयर आपरेशन्स एयर मार्शल एके भारती ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि वह इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे कि क्या भारत ने कोई विमान खो दिया। उन्होंने कहा था कि किसी भी लड़ाई में नुकसान होता ही है लेकिन भारतीय सेना ने अपने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए और भारतीय वायुसेना के सभी पायलट सुरक्षित लौट आए। भारतीय सशस्त्र बलों के सटीक हमले से पाकिस्तान के एयरबेसों व संसाधनों को भारी क्षति पहुंची और उसके कुछ विमान भी नष्ट हुए। सीडीएस चौहान ने कहा कि यद्यपि पाकिस्तान के चीन से निकट संबंध हैं लेकिन फिर भी इस संघर्ष में चीन की ओर से पाकिस्तान को मदद का कोई संकेत नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
सीडीएस ने नपे-तुले शब्दों में सही-सही बात कही। राजनेताओं की बात अलग है जो किसी अभियान का श्रेय लेना चाहते हैं और राजनीतिक लाभ पर भी उनकी नजर रहती है। जो कमांडर वास्तव में युद्ध का मोर्चा संभालता है वह जानता है कि कितना लाभ और कितना नुकसान हुआ। कहां चूक हुई और फिर उसे कैसे सुधार कर बाद में दुश्मन के दांत खट्टे किए गए। आपरेशन सिंदूर एक उल्लेखनीय मुहिम थी। जब संघर्ष विराम हो तो ऐसी स्थिति में लोकतंत्र का तकाजा है कि इस बारे में सांसदों को पूरी जानकारी देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। विपक्ष की इस मांग का औचित्य है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Cds chauhan termed claim of pakistan prime minister shahbaz sharif as wrong
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














