-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ashok Gehlot Begins Power Sharing Between Tejashwi And Mukesh Sahni In Patna
निशानेबाज: गहलोत ने कर दिया काम अपना, तेजस्वी, सहनी को दिखाया सपना
- Written By: दीपिका पाल
Bihar Election Update: बिहार में चुनाव हुआ ही नहीं लेकिन अभी से महागठबंधन में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर तनातनी शुरू हो गई थी। ऐसे समय कांग्रेस के संकटमोचक अशोक गहलोत ने पटना पहुंचकर मामला सुलझाया।

गहलोत ने कर दिया काम अपना, तेजस्वी, सहनी को दिखाया सपना (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें कुछ कहावतें काफी रहस्यमय लगती हैं जैसे कि सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठा! बिहार में चुनाव हुआ ही नहीं लेकिन अभी से महागठबंधन में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर तनातनी शुरू हो गई थी। ऐसे समय कांग्रेस के संकटमोचक अशोक गहलोत ने पटना पहुंचकर मामला सुलझा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और मुकेश सहनी सहित 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।’
हमने कहा, ‘इतना ही काफी नहीं है। अभी से पूरे मंत्रिमंडल का गठन कर मंत्रियों के विभाग तय कर लेने चाहिए। उन्हें शपथ दिलाने का रिहर्सल भी कर लेना चाहिए ताकि बाद में उनकी जुबान न लड़खड़ाए।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, नीतीश कुमार की जदयू, बीजेपी और लोजपा के चिराग पासवान का गठबंधन फिर से चुनाव जीता तो तेजस्वी के सपने टूट जाएंगे। सहनी को भी दुख सहना पड़ेगा। तेजस्वी को तो अपने बड़े भाई तेजप्रताप का भी विरोध बर्दाश्त करना पड़ रहा है। तेजस्वी चुनाव में यशस्वी होंगे, इसकी क्या गैरंटी है?’ हमने कहा, ‘सपने देखने में कौन सा हर्ज है! गहलोत खुद राजस्थान नहीं संभाल पाए। उनकी और सचिन पायलट की लड़ाई में प्रदेश हाथ से निकलकर बीजेपी के पास चला गया। अब गहलोत पटना में तेजस्वी और मुकेश सहनी के बीच सत्ता का बटवारा करने लगे जबकि अभी जनादेश मिला ही नहीं है। चूल्हा जलाए बगैर दाल-चावल की खिचड़ी चढ़ा दी।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ऐसे लालीपॉप देने पड़ते हैं ताकि गठबंधन कायम रहे। वैसे ब्रिटेन में विपक्ष की शैडो कैबिनेट हमेशा तैयार रहती है कि सरकार गिरी तो विपक्ष का कौन नेता प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, वित्तमंत्री बनेगा। वैसा ही अपने यहां भी होना चाहिए। शेखचिल्ली का सपना देखने में कौन सा नुकसान है! अशोक गहलोत इसी तरह की सलाह देकर अभी से 2029 के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और चाहें तो खुद को उपप्रधानमंत्री तय कर सकते हैं। एक शेर है- दिल को बहलाने के लिए गालिब खयाल अच्छा है!’
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
तेजस्वी यादव की चेतावनी, गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया तो पूरे बिहार में होगा व्यापक जन आंदोलन
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
हमने कहा, ‘सपने देखना बुरी बात नहीं है। जॉन एफ केनेडी ने कहा था- थिंक बिग, ड्रीम बिग एंड एक्ट बिग अर्थात बड़ी बात सोचो, बड़ा सपना देखो और बड़ा काम कर जाओ। यह बात अलग है कि कभी अरमानों का फुग्गा फूट जाता है और ऐसी नौबत आ जाती है कि आसमान से गिरे, खजूर पे लटके!’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Ashok gehlot begins power sharing between tejashwi and mukesh sahni in patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














