- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav Becomes Leader Of Mahagathbandhan Congress Mlas Skip The Meeting
Bihar Politics: महागठबंधन के नेता बने तेजस्वी यादव, बैठक में नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक
RJD: कांग्रेस ने हाल ही में दिल्ली में बिहार के चुनाव नतीजों को लेकर समीक्षा बैठक की थी जबकि आरजेडी ने 17 नवंबर को तेजस्वी यादव के आवास पर पार्टी की बैठक बुलाई थी।
- Written By: मनोज आर्या

तेजस्वी यादव, (फाइल फोटो)
Bihar Politics: बिहार में विपक्षी महागठबंधन के विधायकों ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राज्य विधानमंडल में अपने गठबंधन का नेता चुन लिया है। यह फैसला सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र से पहले शनिवार को आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव को राज्य विधानमंडल में महागठबंधन का नेता चुना गया है। निश्चित रूप से, वह विधानसभा में हमारी पार्टी के नेता भी होंगे।
हैरान करने वाली बात यह रही कि बैठक से कांग्रेस के विधायक गैर हाजिर रहे और कांग्रेस के सिर्फ एक एमएलसी समीर कुमार सिंह ही इसमें शामिल हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। बैठक में महागठबंधन के नेताओं ने आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति की समीक्षा की और सदन के अंदर नीतीश सरकार को घेरने पर विचार-विमर्श किया।
‘हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है’
कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव पर फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है और वह विपक्ष के नेता भी होंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सदन में जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। अगर एनडीए चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकरने की कोशिश करता है तो हम उसका विरोध करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
बिहार में महागठबंधन की करारी हार
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें एनडीए ने 202 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिलीं, जिनमें से 25 आरजेडी ने, छह कांग्रेस ने और बाकी चार सीटें भाकपा (माले) लिबरेशन, सीपीएम और आईआईपी ने जीती।
ये भी पढ़ें: बिहार की सड़कों पर जुटेंगे हजारों कांग्रेसी, पटना में बुलाई बड़ी बैठक; दिल्ली तक हल्ला बोल की तैयारी
राजद-कांग्रेस ने की थी चुनावी नतीजों की समीक्षा
कांग्रेस ने हाल ही में दिल्ली में बिहार के चुनाव नतीजों को लेकर समीक्षा बैठक की थी जबकि आरजेडी की ओर से भी 17 नवंबर को तेजस्वी यादव के आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। आरजेडी की बैठक में भी चुनाव नतीजों और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई थी। उस दौरान आरजेडी के विधायकों ने तेजस्वी को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना था।
Tejashwi yadav becomes leader of mahagathbandhan congress mlas skip the meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














