-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sharmila Tagore Shashi Kapoor Rajesh Khanna Biography Net Worth
Sharmila Tagore: शशि कपूर पर आया दिल, राजेश खन्ना संग बनी सुपरहिट जोड़ी, आज हैं करोड़ों की मालकिन
- Written By: सोनाली झा
Sharmila Tagore Birthday: शर्मिला टैगोर ने 1946 में हैदराबाद में जन्म लिया और आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने शशि कपूर, राजेश खन्ना, देवानंद और धर्मेंद्र जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

शर्मिला टैगोर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sharmila Tagore Birthday Special Story: बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन शर्मिला टैगोर का जन्म 1946 को आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में हुआ था। शर्मिला आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्मिला टैगोर अपनी खूबसूरती, अदाकारी और रॉयल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। शशि कपूर, राजेश खन्ना, देवानंद से लेकर धर्मेंद्र तक उस दौर के हर बड़े स्टार के साथ उन्होंने काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाई। शशि कपूर और राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को 70 के दशक में हिट की गारंटी माना जाता था।
शर्मिला टैगोर ने 1964 में रिलीज़ हुई ‘कश्मीर की कली’ से बॉलीवुड में कदम रखा। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म पहले आशा पारेख को ऑफर हुई थी, लेकिन उनके इंकार के बाद यह मौका शर्मिला के हाथ लग गया और यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी शुरुआत साबित हुई। उनकी मासूमियत, खूबसूरती और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों को पहली ही फिल्म से दीवाना बना दिया।
शशि कपूर पर था क्रश
शर्मिला टैगोर ने शशि कपूर के साथ कुल 9 फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘आ गले लग जा’, ‘आमने-सामने’, ‘दूर देश’ जैसी फिल्में यादगार रहीं। साथ काम करते-करते वे शशि कपूर पर अपना दिल हार बैठी थीं और खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्हें शशि पर क्रश था। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ पसंद तक ही सीमित रहा और कभी आगे नहीं बढ़ पाया।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
राजेश खन्ना के साथ हिट थी जोड़ी
इसके साथ ही राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी उस दौर में सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट मानी जाती थी। ‘आराधना’, ‘अमर प्रेम’, ‘सफर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। राजेश खन्ना संग जोड़ी बनने के बाद शर्मिला टैगोर इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। साल 1966 से 1969 तक वे मुमताज के साथ सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं।
मंसूर अली खान पर आया था दिल
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के बीच उनका दिल क्रिकेटर और पटौदी खानदान के नवाब मंसूर अली खान पटौदी पर आया। दोनों ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन तक किया और शादी के बाद वे आयशा बेगम बन गईं। शादी के बाद उन्होंने सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान को जन्म दिया और एक खूबसूरत परिवार बसाया।
शर्मिला टैगोर की संपत्ति
आज शर्मिला टैगोर सिर्फ अपने फिल्मी सफर के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी भव्य लाइफस्टाइल और पटौदी खानदान की बहू होने के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे करीब 2700 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं, जो उनकी शान और उनके रॉयल सफर की कहानी खुद बयां करती है।
Sharmila tagore shashi kapoor rajesh khanna biography net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













