'मैं सतत लेती हूं...ए मनोरमा बता न यार', शपथ भी नहीं पढ़ पाईं नीतीश की विधायक, VIDEO ने मचाया तूफान

Bihar Viral News: बिहार में सोमवार को 18वीं विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। जिसमें सबसे खास जेडीयू विधायक विभा देवी का शपथ ग्रहण रहा। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
JDU MLA Vibha Devi oath taking
शपथ लेते हुए जेडीयू विधायक विभा देवी (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

Vibha Devi Viral Video: बिहार में सोमवार को 18वीं विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। नए चुने गए विधायकों ने प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव के सामने शपथ ली, लेकिन कुछ नेताओं को शपथ पढ़ने में दिक्कत हुई। इस दौरान जेडीयू विधायक ने तो कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो भी वायरल हो गया है।

नवादा से जेडीयू विधायक और कद्दावर नेता राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी शपथ पढ़ते समय बार-बार लड़खड़ा रही थीं। वह शपथ के शब्दों का ठीक से उच्चारण नहीं कर पा रही थीं। वह कई बार रुकीं और आखिर में पास बैठी विधायक मनोरमा देवी की मदद से टूटे-फूटे शब्दों में शपथ पूरी कर पाईं। उनके इस अंदाज की सदन में काफी देर तक चर्चा हुई।

विधानसभा सदन में क्या कुछ हुआ?

दरअसल, जब विभा देवी के शपथ ग्रहण की बारी आई तो वो ऐसा लगा कि वो घबड़ाहट में हैं। उन्होंने शपथ पत्र हाथ में उठाते हुए कहा, मैं विभा देवी विधानसभा सदस्य निर्वाचन...निर्वाचित हुई हूं। मैं ईश्वर से सतत लेती हूं...मैं विधि द्वारा स्थापित करती हूं...। इसके बाद विधायक मनोरमा से मदद को कहा।

इसके बाद मनोरमा देवी ने उन्हें कुछ कहा, इसके बावजूद विभा देवी ने कांपती हुई आवाज और त्रुटिपूर्ण उच्चारण के साथ ही उन्होंने अपनी शपथ पूर्ण की। बिहार विधानसभा में हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने की गलती

इसके बाद बेतिया से निर्वाचित हुई बीजेपी विधायक और बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम रेणु देवी ने गलत तरीके से शपथ पढ़ दी। जिस पर प्रोटेम स्पीकर ने तुरंत उन्हें टोका और दोबारा सही तरीके से शपथ दिलवाई।

आखिर कौन हैं विभा देवी?

विभा देवी राजद के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नवादा सीट पर 87 हजार 423 वोटों से जीत दर्ज की है। 243 विधानसभा क्षेत्रों में नवादा महत्वपूर्ण सीटों में एक मानी जाती है। अक्टूबर में नीतीश कुमार साथ पकड़ लिया था। राजबल्लभ यादव हाल ही में POCSO मामले में बरी हुए हैं, जिनका नवादा की राजनीति पर गहरा असर दिखता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com