- Hindi News »
- Sports »
- Hockey Junior World Cup 2025 India Beaten By Germany In Semifinal
Hockey Junior World Cup 2025 के सेमीफाइनल में भारत को मिली करारी शिकस्त, जर्मनी फाइनल में पहुंचा
Hockey Junior World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारत का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया। जर्मनी के आगे भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने 5-1 से मुकाबले को अपने नाम किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
FIH Men’s Hockey Junior World Cup 2025 : जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को जर्मनी के हाथों से बुरी तरह से शिकस्त झेलनी पड़ी। जर्मनी ने भारत को 5-1 से हराया। जर्मनी इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गया। जर्मनी का खिताबी मुकाबला अब स्पेन से होगी। जबकि फाइनल के ही दिन भारतीय टीम तीसरे/चौथे स्थान के लिए अर्जेंटीना से भिड़ेगी।
रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए अनमोल एक्का गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे, जबकि जर्मनी की तरफ से लुकास कोसेल, टाइटस वेक्स, जोनास वॉन गेर्सम और बेन हसबैक ने गोल दागे। जर्मनी ने पहले क्वार्टर की शुरुआत मजबूती से की। हालांकि, भारत ने शुरू में दबाव बनाए रखने और गोल दागने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।
पहले ही क्वार्टर में जर्मनी ने बनाई 2-0 से बढ़त
मुकाबले के तीसरे मिनट में ही जस्टस वारवेग ने एक मजबूत इंटरसेप्शन किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह ने शानदार बचाव किया। 14वें मिनट में जर्मनी को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला। क्विरिन नाहर ने शॉट लिया, जिसे अंकित पाल के शरीर ने गोल के ठीक सामने रोक दिया और मेहमान टीम को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। लुकास कोसेल ने स्ट्रोक को सफलतापूर्वक गोल में बदला, जिससे जर्मनी को अहम बढ़त मिली। अगले ही मिनट में सर्कल के अंदर टाइटस वेक्स का पास, सुनील पलाक्षप्पा बेन्नूर के पैर से टकराकर गोल में चला गया। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक जर्मनी की टीम 2-0 से आगे निकल गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
SA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
SA vs NZ: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा
SA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
पूरे मैच में जर्मनी का शानदार प्रदर्शन
भारत ने दूसरे क्वार्टर में अपने ओवरऑल गेमप्ले को फिर से बेहतर बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। मुकाबले के 30वें मिनट जर्मनी को अपना दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे लुकास कोसेल ने फिर से सफलतापूर्वक गोल में बदला। यह टीम का तीसरा, जबकि लुकास का दूसरा गोल रहा। भारत की गोल करने की पहली अच्छी कोशिश 34वें मिनट में हुई, जब अजीत यादव ने अपनी स्किल से दो जर्मन डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल की तरफ एक जोरदार शॉट मारा, लेकिन गोलकीपर जैस्पर डिट्जर ने मजबूत बचाव किया।
यह भी पढ़ें: WTC 2025-27 Points Table: ब्रिस्बेन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड को भारी नुकसान, भारत इस नंबर पर मौजूद
40वें मिनट में जैनिक इनॉक्स ने ड्रिबल किया और भारतीय डिफेंस के बीच से एलेक वॉन श्वेरिन को पास किया, जिन्होंने भारतीय गोलकीपर को छकाते हुए बॉल को गोल की तरफ बढ़ाया और जोनास वॉन गेर्सम ने इसे ओपन नेट में डालकर जर्मनी को 4-0 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर के चार मिनट बाद, जर्मनी ने इंडियन डिफेंस के ऊपर से बेन हैसबैक (49 मिनट) को एक लंबा एरियल पास दिया, उन्होंने प्रिंसदीप सिंह के चारों ओर ड्रिबल करते हुए गोल कर दिया।
51वें मिनट में भारत ने किया पहला गोल
कुछ ही पल बाद, भारत को अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें सफलता हासिल हुई। इंजेक्शन के बाद, कैप्टन रोहित ने अनमोल एक्का (51 मिनट) को एक स्मार्ट पास दिया, जिससे जर्मन खिलाड़ी हैरान रह गए और उन्होंने एक जोरदार शॉट मारा और गोल कर दिया। यहां से भारत ने एक और गोल करने कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी।
Hockey junior world cup 2025 india beaten by germany in semifinal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














