- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 8th December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 8 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News: संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी। लोकसभा में पीएम मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे। इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , मनोज आर्या

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taaja Khabar Live: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सदन में कई विधेयकों पर चर्चाएं जारी हैं। इस बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और BLO की मौतों का मुद्दा, इंडिगो संकट और प्रदूषण का मुद्दा हावी रहा। पीएम मोदी ने संसद में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि आज हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, जब संसद में इसकी चर्चा चल रही है। देश और दुनिया के सभी लेटेस्ट खबरों का सबसे पहले अपडेट पाने के लिए बने रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क, PM मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
08 Dec 2025 10:25 PM (IST)
08 Dec 2025 10:25 PM (IST)दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीडियो, जहां इंडिगो के यात्री फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण फंसे हुए हैं।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीडियो, जहां इंडिगो के यात्री फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण फंसे हुए हैं। pic.twitter.com/TwhPi1v4N2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 09:52 PM (IST)
08 Dec 2025 09:52 PM (IST)हम वंदे मातरम का सम्मान करते हैं- वारिस पठान
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा कि हम वंदे मातरम् का आदर और सम्मान करते हैं... अगर कोई वंदे मातरम् गाना चाहता है तो वह अच्छी बात है लेकिन कोई किसी को गीत गाने के लिए बाध्य न करे... हम दिल खोलकर राष्ट्रगान पढ़ते हैं... सालों तक RSS ने तिरंगे का अपमान किया था... हमें लगता है कि सरकार ध्रुवीकरण करना चाहती है।"
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा, "हम वंदे मातरम् का आदर और सम्मान करते हैं... अगर कोई वंदे मातरम् गाना चाहता है तो वह अच्छी बात है लेकिन कोई किसी को गीत गाने के लिए बाध्य न करे...… pic.twitter.com/XgTi0Svsir
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 08:40 PM (IST)
08 Dec 2025 08:40 PM (IST)इंडिगो संकट पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार
दिल्ली एयरपोर्ट पर INDIGO की फ्लाइट कैंसिल होने के बारे में बात करते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि चीजें लगभग सामान्य हो गई है। एयरलाइंस अच्छा काम कर रही हैं। असल में, ऑपरेशन सही रहा हैं। INDIGO ने आज 1,800 से ज़्यादा फ्लाइट्स उड़ाई हैं, जो लगभग सामान्य है।
#WATCH दिल्ली एयरपोर्ट पर INDIGO की फ्लाइट कैंसिल होने के बारे में बात करते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा, "चीजें लगभग सामान्य हो गई है। एयरलाइंस अच्छा काम कर रही हैं। असल में, ऑपरेशन सही रहा हैं। INDIGO ने आज 1,800 से ज़्यादा फ्लाइट्स उड़ाई हैं, जो… pic.twitter.com/Bz3UnHwTwV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 07:55 PM (IST)
08 Dec 2025 07:55 PM (IST)नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से सस्पेंड
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। pic.twitter.com/OgLtlOsy7m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 06:40 PM (IST)
08 Dec 2025 06:40 PM (IST)वंदे मातरम की मंशा के खिलाफ काम कर रही सरकार- अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मुद्दे पर चर्चा हो रही थी 'वंदे मातरम्' पर चर्चा हो रही थी जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने किया और चर्चा में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया और मुझे भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला....मैंने कहा कि वंदे मातरम एक संदेश है और यह देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को दिनोंदिन मजबूत किया जाए...लेकिन वर्तमान सरकार की जो मंशा है वो वंदे मातरम की मंशा के विपरीत है...तो आज संकल्प लेना है कि वंदे मातरम की जो मंशा है कि देश की एकता, अखंडता के लिए देश में अन्याय न हो, अत्याचार न हो, किसी के साथ भेदभाव न हो।
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा, "आज बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मुद्दे पर चर्चा हो रही थी 'वंदे मातरम्' पर चर्चा हो रही थी जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने किया और चर्चा में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष… pic.twitter.com/Yxa60cePnB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 05:49 PM (IST)
08 Dec 2025 05:49 PM (IST)कांग्रेस ने वंदे मातरम का टुकड़ा किया- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा में संबोधन पर कहा, "कांग्रेस वंदे मातरम् के टुकड़े करने के लिए जिम्मेदार है... देश सभी चीज देख रहा है और समझ रहा है। देश उचित समय पर ऐसे लोगों को जवाब भी देता है... लोगों को पता चला है कि वंदे मातरम् एक महामंत्र है।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा में संबोधन पर कहा, "कांग्रेस वंदे मातरम् के टुकड़े करने के लिए जिम्मेदार है... देश सभी चीज देख रहा है और समझ रहा… pic.twitter.com/MDqPXXI8g9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 05:01 PM (IST)
08 Dec 2025 05:01 PM (IST)मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है सरकार- प्रियंका गांधी
लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानी दी उन सरकार नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है।
#WATCH लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने… pic.twitter.com/mNTdwwtDmA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 04:02 PM (IST)
08 Dec 2025 04:02 PM (IST)रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान कर रही बीजेपी- राजीव शुक्ला
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने संसद में वंदे मातरम पर बहस पर कहा कि 150 साल बाद वंदे मातरम पर बहस की जरूरत पड़ी? देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, तब न तो इन्होंने और न ही जनसंघ ने कभी यह मुद्दा उठाया, और फिर यह किसका प्रस्ताव था? रवींद्रनाथ टैगोर का। भाजपा रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान करने की कोशिश कर रही है। वे जवाहरलाल नेहरू को गाली देते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान करना शुरू कर दिया है।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने संसद में वंदे मातरम पर बहस पर कहा, "150 साल बाद वंदे मातरम पर बहस की ज़रूरत पड़ी? देश को आज़ाद हुए 75 साल हो गए, तब न तो इन्होंने और न ही जनसंघ ने कभी यह मुद्दा उठाया, और फिर यह किसका प्रस्ताव था? रवींद्रनाथ टैगोर का। भाजपा… pic.twitter.com/5T288AQ3li
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 03:00 PM (IST)
08 Dec 2025 03:00 PM (IST)वंदे मातरम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उनका भाषण एक ऐतिहासिक दस्तावेज बना है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा भी देगा और जानकारी भी देगा। वंदे मातरम करोड़ों भारतवासियों के लिए एनर्जी है तो कुछ लोगों के लिए एलर्जी है। कुछ लोग आज सदन में नजर नहीं आए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सदन में मौजूद नहीं थे।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम् के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उनका भाषण एक ऐतिहासिक दस्तावेज बना है जो आने वाली पीढ़ियों को… pic.twitter.com/f9CsC2v1ro
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2025
08 Dec 2025 02:07 PM (IST)
08 Dec 2025 02:07 PM (IST)'वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए भी...',: अखिलेश यादव
लोकसभा में गौरव गोगोई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वंदेमातरम् पर चर्चा का जवाब देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हर चीज पर कब्जा करना चाहता है. अखिलेश ने कहा कि ये लोग हर बात का श्रेय लेने चाहते हैं. जो महापुरुष इनके नहीं हैं, ये उन्हें भी कब्जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों से लगता है कि वंदे मातरम इन्हीं का बनवाया हुआ गीत है।
08 Dec 2025 01:26 PM (IST)
08 Dec 2025 01:26 PM (IST)विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई वंदे मातरम् पर दे रहे जवाब
लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा- मैं बंगाल की उस भमि को नमन करता हूं, जहां से बंकीम चंद्र, रवींद्र नाथ टैगोर, खुदीरामबोस सहित कई महापुरुष आए। बंगाल की धरती ने न हमें सिर्फ राष्ट्रगान दिया, बल्कि राष्ट्रीय गीत भी दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसी कविताएं रची, ऐसी गीत रचे, जिन शब्दों की प्रेरणाओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिली।
08 Dec 2025 12:16 PM (IST)
08 Dec 2025 12:16 PM (IST)संसद में वंदे मातरम पर पीएम मोदी का संबोधन
संसद में वंदे मातरम पर पीएम मोदी का संबोधन...
Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/qYnac5iCTB
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2025
08 Dec 2025 11:18 AM (IST)
08 Dec 2025 11:18 AM (IST)गुजरात के सोमनाथ जिले में आया भूकंप
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले मे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर 3.1 थी इसकी तीव्रता।
08 Dec 2025 11:03 AM (IST)
08 Dec 2025 11:03 AM (IST)सुप्रीम कोर्ट का इंडिगो पर सुनवाई से इनकार
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को इंडिगो उड़ान संकट से संबंधित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि भारत सरकार पहले ही इस मुद्दे पर संज्ञान ले चुकी है।
08 Dec 2025 10:39 AM (IST)
08 Dec 2025 10:39 AM (IST)हैदराबाद में तीन फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को तीन आने वाली फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिन फ्लाइट्स को धमकी मिली, उनमें केरल के कन्नूर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7178, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-752 और लंदन से हैदराबाद जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट शामिल हैं।
08 Dec 2025 09:25 AM (IST)
08 Dec 2025 09:25 AM (IST)गोवा अग्निकांड में चारों आरोपियों को पुलिस ने 6 दिन की रिमांड में भेजा
गोवा आग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है - 3 जनरल मैनेजर और 1 बार मैनेजर। चारों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
08 Dec 2025 08:56 AM (IST)
08 Dec 2025 08:56 AM (IST)रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू-सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।
मैं प्रदेश की जागरूक जनता से… pic.twitter.com/2u0CP0AapW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 8, 2025
08 Dec 2025 07:18 AM (IST)
08 Dec 2025 07:18 AM (IST)नई दिल्ली स्टेशन से हुई कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
आज 7वें दिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बीच, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये तस्वीर दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है।
08 Dec 2025 06:50 AM (IST)
08 Dec 2025 06:50 AM (IST)आज संसद में वंदे मातरम् पर 10 घंटे की चर्चा
संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी। लोकसभा में पीएम मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे। इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
08 Dec 2025 06:49 AM (IST)
08 Dec 2025 06:49 AM (IST)वंदे मातरम् पर आज लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे PM मोदी
संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। चर्चा के लिए इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
Aaj ki taaja khabar 8th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














