- Hindi News »
- Religion »
- When The Monthly Durgashtami Of The Month Of June
ज्येष्ठ दुर्गाष्टमी की पूजा का यह है शुभ मुहूर्त, विधिवत पूजा से मिलेगी मां दुर्गा की कृपा, जानिए व्रत पारण के नियम
- Written By: सीमा कुमारी
मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी परेशानियां दूर करती हैं, साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी (सौ.सोशल मीडिया)
मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती हैं। इस बार जून महीने की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज 3 जून, मंगलवार को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भक्त बड़ी श्रद्धा से देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भक्तों के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ज्येष्ठ महीने, यानी की जून महीने में पड़ने वाली दुर्गाष्टमी की तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण के नियम।
क्या है मासिक दुर्गाष्टमी की शुभ तिथि :
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 2 जून दिन सोमवार को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 3 जून दिन मंगलवार को रात 9 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत मंगलवार, 3 जून को ही रखा जाएगा और पारण अगले दिन 4 जून दिन बुधवार को किया जाएगा।
जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03 बजकर 44 मिनट से 04 बजकर 26 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 04 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 07 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 29 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात 11 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक (03 जून तक)
अमृत काल: रात 08 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 05 मिनट तक
ऐसे करें दुर्गाष्टमी पूजा
शास्त्रों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के पूजा स्थान पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और फिर व्रत का संकल्प लीजिए।
फिर मां दुर्गा को रोली या हल्दी से तिलक करें और मां को फूल माला,फल, और श्रृंगार की 5 चीजें चढ़ाएं।
इसके बाद धूप-दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और आरती के साथ पूजा का समापन करें। फिर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पारण के नियम
मासिक दुर्गाष्टमी के व्रत का पारण अगले दिन, नवमी तिथि को सूर्योदय के बाद किया जाता है। पारण के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां दुर्गा की दोबारा पूजा करें और व्रत सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए उनका धन्यवाद करें।
अष्टमी व्रत का पारण अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद नवमी तिथि में किया जाता है। यदि आप आज व्रत कर रहे हैं, तो पारण का समय 4 जून 2025, बुधवार को सूर्योदय के बाद होगा।
यह भी पढ़ें-गंगा दशहरा के दिन ध्यान रहे ये बातें, गलतियां माफ नहीं करेंगे पितर और मां गंगा, कष्टों से भर जाएगा जीवन
पारण में सबसे पहले सात्विक भोजन ग्रहण करें। इसमें प्याज, लहसुन और तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। आप फल, दूध, दही, साबूदाना खिचड़ी या अपनी पसंद का कोई भी सात्विक भोजन कर सकते हैं।
इस दिन चावल का सेवन भी कर सकते हैं। पारण करने से पहले, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य अनुसार भोजन, फल या दक्षिणा का दान अवश्य करें। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी परेशानियां दूर करती हैं, साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।
When the monthly durgashtami of the month of june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM













