Dilip Joshi Exit: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

TMKOC Jethalal Dilip Joshi: तारक मेहता से जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बाहर होने की खबरों पर मेकर्स ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया है कि जेठालाल का किरदार शो का अहम हिस्सा बना रहेगा।
TMKOC Jethalal Dilip Joshi Exit Rumours
दिलीप जोशी के शो छोड़ने की अफवाहें (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

TMKOC Jethalal Dilip Joshi Exit Rumours: सब टीवी के सबसे मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। हाल ही में इस शो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आयी थी, जिसने सभी को हिला दिया था।

खबर आ रही थी कि शो के सबसे लोकप्रिय किरदार जेठालाल यानी दिलीप जोशी की जल्द ही शो से विदाई होने वाली हैं। इस खबर ने सभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी और सोशल मीडिया पर ये अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई थीं। हालांकि मेकर्स ने खुद सामने इन अफवाहों का खंडन किया है।

मेकर्स ने अफवाहों को बताया फर्जी

शो के मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि दिलीप जोशी शो नहीं छोड़ने वाले हैं और जेठालाल का किरदार भी शो में बने रहेगा। मेकर्स के अनुसार, मौजूदा कहानी भी जेठालाल के इर्द-गिर्द ही घूम रही है और आने वाले एपिसोड्स में भी जेठालाल का कैरेक्टर ही अहम भूमिका निभाता रहेगा। साथ ही मेकर्स ने ये भी जानकारी दी कि शो 28 जुलाई को अपने 18 साल पूरे करने वाला है और इस स्पेशल मौके पर शो में स्पेशल एपिसोड्स की तैयारी चल रही है।

18 साल से दर्शकों के पसंदीदा हैं जेठालाल

दिलीप जोशी शुरुआत से ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से जेठालाल के किरदार को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है। आज स्थिति यह है कि कई लोग उन्हें उनके वास्तविक नाम से ज्यादा जेठालाल के नाम से पहचानते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैं शो के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप जोशी शो के सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। उनकी शो के निर्माता असित कुमार मोदी के साथ भी अच्छी पेशेवर और व्यक्तिगत बॉन्डिंग बताई जाती है, जो कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी देखने को मिल चुकी है।

फैंस को नहीं घबराने की जरूरत

फिलहाल मेकर्स की ओर से साफ कर दिया गया है कि जेठालाल शो का हिस्सा बने रहेंगे। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही उनके शो छोड़ने की खबरें महज अफवाह हैं। दर्शक आने वाले एपिसोड्स में भी अपने पसंदीदा किरदार को पहले की तरह मनोरंजन करते हुए देख सकेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com