14 जुलाई का इतिहास: पहली बार मशीन से बनी बर्फ, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

July 14 History: 14 जुलाई के इतिहास में पहली बार मशीन से बर्फ जमाने का प्रदर्शन हुआ। इसी दिन 1991 में ब्रिटिश सेना ने इराक से वापसी शुरू की थी। जानिए आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।
History of July 14: Machine-made ice produced for the first time; discover the major events of this day.
(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

July 14 Historical Events: इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। सेना ''ऑपरेशन हैवेन'' का हिस्सा थी जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।

1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

2014 : इंग्लैंड की चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2024: के. पी. शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।

2025 : फ्रांसीसी महिला गिजेल पेलिकॉट को पति द्वारा दशकों तक किए गए यौन शोषण के मामले में गवाही देने का साहस दिखाने पर देश के शीर्ष पुरस्कारों में से एक 'लीजन ऑफ़ ऑनर' से सम्मानित किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com