-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- When Did Raksha Bandhan Start Its Story Is Also Related To Mughal Emperor Humayun
कब हुई रक्षाबंधन की शुरुआत, मुगल बादशाह हुमायूं से भी जुड़ी है इसकी कहानी
- Written By: सीमा कुमारी
Raksha Bandhan 2025:सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार को मनाने के पीछे की कहानियों के बारे में जानते हैं आप। आइए जानते हैं कैसे हुई थी रक्षाबंधन मनाने की शुरुआत।

जान लीजिए क्या रहेगा राखी बांधने के मुहूर्त ( सौ. सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan Celebrations 2025 : राखी का त्योहार यानी भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार। जो हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं। इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें सज-संवरकर अपने भाई की आरती उतारती हैं, उनके टीका लगाती है और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगल के लिए कामना करती हैं।
साथ ही, भाई बहन को ये वचन देता है कि वो हमेशा उसकी रक्षा करेगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस त्योहार को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। इसके पीछे कई धर्म से लेकर इतिहास से जुड़ी कई कहानियां हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
किसने बांधी थी सबसे पहले राखी :
कृष्ण-द्रौपदी से जुड़ी है कहानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन की शुरुआत की कहानी महाभारत काल से जुड़ी हुई है, जिसमें भगवान कृष्ण और द्रौपदी के बीच का प्रसंग प्रमुख है। पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत काल से जुड़ी एक कहानी है कि भगवान कृष्ण, द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे।
सम्बंधित ख़बरें
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Sawan 2026 Tithi: सावन में जलाभिषेक के लिए ये सारे दिन हैं बेहद शुभ, अभी कर लें नोट, बरसेगी महादेव की कृपा
सावन आने से पहले घर में छिपी ये 5 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
Purnima Upay: पूर्णिमा की शुभ रात जरूर करें ये आसान उपाय, धन-सुख और उन्नति के खुल सकते हैं नए द्वार
आपको बता दें कि द्रौपदी पंचकन्याओं में से एक मानी जाती हैं। एक बार की बात है कि जब भगवान कृष्ण की उंगली में चोट लग जाती है और खून बहने लगता है। इसे रोकने के लिए द्रौपदी ने अपनी साड़ी के आंचल को चीरकर उनकी उंगली पर पट्टी बांधी थी।
द्रौपदी की इस श्रद्धा और प्रेम को देखकर भगवान कृष्ण ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया था और कौरवों की सभा में द्रौपदी चीर हरण के समय चमत्कार करके अपनी द्रौपदी की लाज बचाई थी। ऐसा माना जाता है कि तभी से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा, जिसमें बहनें भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधती हैं और भाई बदले में बहने की रक्षा का वचन देते हैं।
देवी लक्ष्मी और राजा बाली की कहानी
रक्षाबंधन से जुड़ी एक ये कहानी भी प्रचलित है, जो देवी लक्ष्मी और राजा बाली से जुड़ी है। बाली भगवान विष्णु का परम भक्त था और उन्होंने उसे वचन दिया था कि वे उसकी रक्षा करेंगे। इसके लिए वे उसके द्वारपाल बनकर रह थे।
इस वजह से देवी लक्ष्मी को वैकुंठ में अकेली रह रही थीं। अपने पति को वापस लाने के लिए उन्होंने एक साधारण स्त्री का रूप धारण किया और राजा बाली के पास आश्रय लेने गईं। बाली ने उन्हें अपने महल में रहने की जगह दी। देवी लक्ष्मी के आने से बाली के जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होने लगी।
फिर एक दिन सावन मास की पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी ने बाली की कलाई पर सूत का धागा बांधा और उसके लिए मंगल कामना की। इससे खुश होकर बाली ने उनसे मनचाही इच्छा मांगने को कहा। इस पर देवी लक्ष्मी ने द्वारपाल की ओर इशारा किया और अपने असली रूप में सामने आईं।
भगवान विष्णु ने भी अपना असल स्वरूप लिया। बाली ने अपना वचन पूरा किया और भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी के साथ वैकुंठ जाने के लिए कहा। तब से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने लगा।
रानी कर्णावती और हुमायूं की कहानी
रक्षाबंधन की बात हो और रानी कर्णावती का जिक्र न हो, ऐसा नामुमकिन है। मेवाड़ के राजा राणा सांगा के साथ रानी कर्णावती का विवाह हुआ था। गुजरात के शासक बहादुर शाह से युद्ध में राणा सांगा वीरगति को प्राप्त हुए थे।
यह भी पढ़ें – किन्हें भूल से भी नहीं बांधनी चाहिए राखी, जानिए रक्षाबंधन की पवित्रता से जुड़े नियम और परंपरा
ऐसे में मेवाड़ को हार से बचाने के लिए रानी कर्णावती ने मुगल शासक हुमायूं को पत्र में राखी भेजी और सहायता के लिए प्राथर्ना की, लेकिन ये राखी बादशाह हुमायूं तक काफी देर से पहुंची। इस वजह से जबतक हुमायूं अपनी सेना के साथ मेवाड़ पहुंचे तबतक रानी कर्णावती ने जौहर कर लिया था और बहादुर शाह की विजय हो चुकी थी।
When did raksha bandhan start its story is also related to mughal emperor humayun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














