मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal...दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

Drishyam 3 Cast Fees: साउथ इंडस्ट्री की मलयालम फिल्म दृश्यम एक बार फिर से सिनेमा घरों में धमाल मचाने आ रही है। सस्पेंस और थ्रेलर से भरपूर ये फिल्म बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। निर्देशक जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम-3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।
drishyam 3 mohanlal
दृश्यम-3 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Untitled design - 2026-05-18T200850.054
खबरों के मुताबिक दृश्यम-3 के लिए अभिनेता मोहनलाल ने 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। बता दें कि पहले पार्ट के लिए मोहनलाल ने 5-6 करोड़ ही चार्ज किए थे। दृश्यम-2 की बात करें तो इसके लिए उन्होंने 10-12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
drishyam 3 mohanlal
दृश्यम-3 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Untitled design - 2026-05-18T211452.737
फिल्म में अभिनेता मोहनलाल की बेटी का रोल निभाने वाली कलाकारों की फीस भी इस बार बढ़ गई है। छोटी बेटी अनु के किरदार करने वाली एस्थर अनिल को करीब 25 लाख रुपये मिले है। तो वहीं बड़ी बेटी अंजू का रोल निभाने वाली अनसिबा हसन को खबरों के अनुसार 1 करोड़ रुपये दिए गए है।
Mohanlal from Drishyam movie franchise
मजेदार बात ये है, कि इस फिल्म का पागलपन सिर्फ मलयालम सिनेमा तक नहीं है। बल्कि हिंदी सिनेमा में भी इस फिल्म की लोकप्रियता बढ़ गई है। खासकर ओटीटी पर रिलीज होने के बाद लोगों में इस फिल्म का क्रेज ज्यादा देखने को मिला।
Untitled design - 2026-05-18T211438.229
बतादें कि फिल्म दृश्यम-3 जल्द ही सिनेमा घरों में दिखाई देगी। फिल्म दृश्यम-1 साल 2013 में आया था। जबकि दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज किया गया था। अब जल्दी ही 27 मई को सिनेमा घरों में फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com