- Hindi News »
- Religion »
- To Whom Rakhi Should Not Be Tied Even By Mistake
किन्हें भूल से भी नहीं बांधनी चाहिए राखी, जानिए रक्षाबंधन की पवित्रता से जुड़े नियम और परंपरा
Raksha Sutra 2025 : हर तीज -त्यौहार की अपनी कुछ मर्यादाएं और परम्परा होती है, जिन्हें निभाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

किन लोगों को भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षा बंधन का त्योहार इस बार 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, सावन माह की पूर्णिमा पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं। जिसे रक्षा सूत्र के रूप में जाना जाता हैं।
आपको बता दें, भाई की कलाई पर बहन द्वारा बांधी गई राखी महज कोई धागे का टुकड़ा नहीं होती, इसके गहरे मायने होते हैं। लेकिन आजकल राखी को रक्षासूत्र के नाम पर किसी के भी हाथ में बांध दिया जाता है, जो धार्मिक एवं आध्यात्मिक रूप से बिल्कुल सही नहीं है। त्यौहार की अपनी कुछ मर्यादाएं और परम्परा होती है, जिन्हें निभाना बहा जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए।
किन लोगों को भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए :
पति या प्रेमी को राखी बांधना
ज्योतिषयों के अनुसार, राखी का संबंध भाई-बहन के निस्वार्थ और प्रेम भरे रिश्ते से होता है, जो वैवाहिक और प्रेम सम्बन्धों से पूरी तरह अलग है। ऐसे में पति या प्रेमी को राखी बांधना, त्यौहार की मर्यादा और धर्म के खिलाफ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Vaishakh Purnima: मई में कब है वैशाख पूर्णिमा? इस दिन करें ये 5 उपाय, चमकेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-शांति
Vaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
चैत्र पूर्णिमा के दिन किन 5 चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति, यहां जानिए
ससुर को ना बांधें राखी
कहा जाता है कि, ससुर को भी राखी बांधना मर्यादा और धर्म के खिलाफ है। ससुर घर के मुखिया होते हैं और एक बहु के लिए पिता समान होते हैं। ऐसे में उन्हें राखी बांधने से रिश्ते की मर्यादा और प्रकृति पर असर पड़ सकता है। हिंदू धर्म के किसी भी समुदाय में ससुर को राखी नहीं बांधी जाती है।
बहन के पति यानी जीजा को राखी बांधना
आपको बता दें, कुछ महिलाएं बहन या नंद के पति को हंसी-मजाक में राखी बांध देती हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। धार्मिक ग्रंथों में राखी सिर्फ भाई तुल्य रिश्तों को ही बांधने की बात कही गई है। वहीं जीजा को घर का दामाद माना जाता है, उन्हें राखी बांधना रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है।
देवर को ना बांधें राखी
जीजा,ससुर के अलावा देवर को को भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। दरअसल शास्त्रों में भाभी-देवर के रिश्ते को मां-बेटे जैसा पवित्र बताया गया है। ऐसे में देवर को राखी बांधना ना ही रिश्तों के हिसाब से सही है, ना ही धार्मिक रूप से।
यह भी पढ़ें–सावन पूर्णिमा पर करें इन 5 पवित्र चीजों का दान, भगवान शिव की कृपा से घर-परिवार रहेगा खुशहाल
किसी भी अन्य पुरुष को ना बांधें
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, राखी किसी भी अन्य पुरुष को तब तक ना बांधें, जब तक आप मन से उसे भाई तुल्य ना समझती हों। किसी भी दोस्त, रिश्तेदार या पड़ोसी को राखी तभी बांधें, जब वाकई आप उन्हें भाई के रूप में स्वीकार कर पाएं।
To whom rakhi should not be tied even by mistake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














