
ज्येष्ठ महीने का धार्मिक महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Jyeshta Month 2025 : धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से ज्येष्ठ मास बड़ा महत्व रखता हैं। आपको बता दें, इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई 2025, यानी कल मंगलवार से हो रही है और इसका समापन 11 जून 2025, बुधवार को होगा। यह माह शरीर और आत्मा की तपस्या, संयम और सेवा का प्रतीक भी माना जाता है।
यह महीना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा का भी प्रतीक है। सड़कों पर प्यासे लोगों को पानी पिलाना, गरीबों को शीतल पेय और छाया देना, पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र रखना ये सभी परंपराएं हमें दूसरों की मदद करना सिखाती है। ऐसे में आइए जानें ज्येष्ठ महीने का क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व।
ज्येष्ठ महीने का क्या है धार्मिक महत्व :
धार्मिक दृष्टिकोण से ज्येष्ठ महीना का बड़ा महत्व है। इस महीने में विशेष रूप से पानी पिलाना, दान करना, और व्रत-उपवास रखने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने को धर्म, तप और सेवा का महीना कहा गया है।
इन देवताओं की पूजा
मान्यता के अनुसार, इस महीने में हनुमान जी, भगवान राम, सूर्य देव और वरुण देव की पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा, ज्येष्ठ महीने में गंगा या पवित्र नदियों में स्नान करना भी पुण्यकारी माना जाता है। इससे पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
आपको बता दें, ज्येष्ठ महीने में उत्तर भारत, खासकर लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में ‘बड़ा मंगल’ का पावन पर्व भी मनाया जाता है। यह ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को आता है और हनुमान जी की विशेष पूजा होती है। जगह-जगह भंडारे, जल सेवा और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता है।
इस महीने सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा की प्राप्ति मानी जाती है। उगते सूर्य को जल अर्पण करना विशेष फलदायी बताया गया है।
क्या है ज्येष्ठ महीने का वैज्ञानिक महत्व :
ज्येष्ठ महीना का जितना महत्व आध्यात्मिक दृष्टि से उतना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी है।
गर्मी का महीना
ज्येष्ठ मास में गर्मी बहुत अधिक होती है। सूर्य देव अपना रौद्र रूप धारण कर लेते हैं, जिससे पानी की कमी हो जाती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
जल संरक्षण
शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में जल का संरक्षण करने पर विशेष महत्व दिया गया है। इस महीने में जल का सही और पर्याप्त उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य
इस महीने में हरी सब्जियां, सत्तू और जल वाले फलों का सेवन लाभदायक होता है। दोपहर में आराम करना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।






