-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Gariaband Bhuteshwarnath Temple Ardhanarishwar Shivling Size Increasing Every Year
छोटे टीले से 80 फीट तक…छत्तीसगढ़ के अर्धनारीश्वर शिवलिंग का ऐसे बढ़ रहा आकार
- Written By: आकाश मसने
Sawan Somwar: सावन के पवित्र मास में भक्त भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ऐसा शिवलिंग है, जो न केवल प्राकृतिक रूप से निर्मित है, बल्कि हर साल इसका आकार बढ़ता है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gariaband Bhuteshwarnath Temple: सावन के पवित्र मास में भक्त भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस दौरान देशभर के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है। सावन मास में साेमवार को अलग महत्व होता है। भक्त सोमवार के दिन शिवालयों में पहुंचते हैं और शिवभक्ति में लीन हाे जाते हैं।
देशभर में ऐसे कई मंदिर हैं, जो हैरत में भी डाल देते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित भूतेश्वरनाथ का मंदिर, जिसकी बात ही निराली है। आइए जानते हैं सावन सोमवार के अवसर इस मंदिर के बारे में…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित भूतेश्वरनाथ का मंदिर में अर्धनारीश्वर शिवलिंग न केवल प्राकृतिक रूप से निर्मित है, बल्कि हर साल इसका आकार बढ़ता है। यह चमत्कार भक्तों को आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ उनकी आस्था को और गहरा कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
Sawan 2026 Tithi: सावन में जलाभिषेक के लिए ये सारे दिन हैं बेहद शुभ, अभी कर लें नोट, बरसेगी महादेव की कृपा
गरियाबंद जिला मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर दूर, घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे मरौदा गांव में यह विशाल शिवलिंग विराजमान है, जिसे भूतेश्वरनाथ या भकुर्रा के नाम से भी जाना जाता है।
अर्धनारीश्वर स्वरूप में होती है शिवलिंग की पूजा
छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो, यह शिवलिंग अर्धनारीश्वर स्वरूप में पूजा जाता है। जहां देश के कई मंदिरों के शिवलिंग के आकार के छोटे होने की बात सामने आती है, वहीं भूतेश्वरनाथ शिवलिंग हर साल आकार में बढ़ रहा है। यह अनोखा चमत्कार भक्तों को और भी हैरत में डालता है।
क्या है इसकी कहानी?
मंदिर के बारे में एक दंतकथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि करीब 30 साल पहले यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा था। मरौदा गांव के आसपास के ग्रामीणों को एक छोटे से टीले से बैल के हुंकारने जैसी आवाज सुनाई देती थी। छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘हुंकार’ को ‘भकुर्रा’ कहते हैं, जिससे इस शिवलिंग का नाम पड़ा।
जब ग्रामीण उस टीले के पास पहुंचते, तो वहां कोई जानवर नहीं मिलता। धीरे-धीरे ग्रामीणों की इस टीले के प्रति आस्था जागी और उन्होंने इसे भगवान शिव का स्वरूप मानकर पूजना शुरू कर दिया। आज वही छोटा सा टीला 80 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग बन चुका है, जो हर साल बढ़ रहा है।
सावन और महाशिवरात्रि पर पहुंचते है भक्त
सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों कांवरिए लंबी पैदल यात्रा कर इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। घने जंगलों और पहाड़ियों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा भक्तों की श्रद्धा को और प्रगाढ़ करती है। हर साल भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है, क्योंकि इस शिवलिंग के बढ़ते आकार को लोग चमत्कार मानते हैं। मंदिर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण भक्तों को भक्ति में डुबो देता है।
यह भी पढ़ें:- हरिद्वार का मनसा देवी मंदिर: आस्था और मन्नतों का धाम, पूरी होती है हर मनोकामना
भूतेश्वरनाथ मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों का मानना है कि इस शिवलिंग में अर्धनारीश्वर स्वरूप की शक्ति है, जो शिव और शक्ति के संतुलन को दिखाता है। भक्तों का विश्वास है कि यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति मिलती है।
मंदिर की खोज और इसके बढ़ते आकार ने इसे वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए भी कौतूहल का विषय बना दिया है। मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग के पास जल तरंग भी कई बार देखी गई हैं।
सावन मास में भूतेश्वरनाथ मंदिर में भक्त बेलपत्र, दूध और जल चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। मंदिर परिसर में भजनों और मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देती है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मिलकर भक्तों के लिए सुविधाएं जुटाते हैं, ताकि उनकी यात्रा सुखद रहे।
Gariaband bhuteshwarnath temple ardhanarishwar shivling size increasing every year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














