- Hindi News »
- Religion »
- When Is Sawan Starting In The Year 2025
इस साल कब से शुरू हो रहा है सावन, जानिए एकदम सही तिथि, और जानिए इस सावन की महिमा
देवाधिदेव महादेव की उपासना का महापर्व सावन माह सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं कि कब से सावन का महीना शुरू हो रहा है और सावन सोमवारी व्रत की डेट के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी

सावन का महीना (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan 2025:देवाधिदेव महादेव की उपासना का महापर्व सावन माह सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल 2025 में सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और वहीं, इस माह का समापन 9 अगस्त 2025 रक्षा बंधन के दिन होगा।
इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सोमवार और मंगला गौरी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कामों को करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
साथ ही कुंवारी लड़कियों के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाहा वर मिलता है। आइए जानते हैं कि कब से सावन का महीना शुरू हो रहा है और सावन सोमवारी व्रत की डेट के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
कब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
किस दिन मनाई जाएगी होली भाई दूज? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
जीवन बदलने वाली दिनचर्या, श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, ऐसे मिलेगा सच्चा प्रेम और शांति
ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये 5 काम, दूर होंगी सभी नकारात्मकता
कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना जानिए
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस बार सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और वहीं, इस माह का समापन अगले महीने यानी 09 अगस्त को होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार व्रत पड़ेंगे।
जानिए सावन सोमवार व्रत 2025 पूरी डेट
11 जुलाई को सावन का पहला सोमवार व्रत
14 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत
21 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई को सावन का चौथा सोमवार व्रत
जानिए मंगला गौरी व्रत 2025 पूरी डेट
15 जुलाई को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत
22 जुलाई को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई को सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
05 अगस्त सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
ऐसे करें सावन महीने में शिव-पूजा विधि
सावन के महीने में शिव की उपासना सर्वोपरि मानी गई है। ऐसे में सावन में शिवजी की पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करते हुए अभिषेक करें।
ऐसा करने के बाद भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही भोलेनाथ को भांग, धतूरा, गंगाजल, फूल, मिठाई और दूध अर्पित करें। इतना करने के साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। पूजन के अंत में शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी की आरती करें। सावन में इस विधि से भगवान शिव की उपासना करने पर हर इच्छा पूरी हो सकती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
भगवान शिव के 5 शक्तिशाली मंत्र
ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा
श्रवणन्यांजं वा मनसंवापराधं।
विहितं विहितं वा सर्व मेत् क्षमस्व
जय जय करुणाबद्ध श्री महादेव शम्भो।।
When is sawan starting in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
Mar 03, 2026 | 09:34 PMगोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर
Mar 03, 2026 | 09:28 PMजसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
Mar 03, 2026 | 09:20 PMहुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
Mar 03, 2026 | 09:14 PMमिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














