इंदिरा एकादशी के दिन अपनी राशि के अनुसार करें वस्तुओं का दान, पितृ ऋण से मिलेगा छुटकारा

Indira Ekadashi 2025: कल इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। कहा जाता है कि, इस दिन पूजा के बाद राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करना बड़ा शुभ होता है। आइए जानिए किन चीजों का दान शुभ होता है।
इंदिरा एकादशी के दिन अपनी राशि के अनुसार करें वस्तुओं का दान, पितृ ऋण से मिलेगा छुटकारा
इंदिरा एकादशी व्रत पर राशि अनुसार करें दान (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Indira Ekadashi 2025 Daan: बुधवार 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। यह एकादशी हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। शास्त्रों में पितृ पक्ष में आने वाली इंदिर एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों की भी पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती हैं।

धार्मिक मत है कि इंदिरा एकादशी व्रत करने से साधक के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी पितरों की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो इंदिरा एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। ऐसे में आइए जानते है इंदिरा एकादशी व्रत के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान शुभ होता है।

इंदिरा एकादशी व्रत के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि

मेष राशि के जातक इंदिरा एकादशी के दिन पूजा के बाद गेहूं और रागी का दान जरूर करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक इंदिरा एकादशी के दिन पूजा के बाद चावल और आटा का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इंदिरा एकादशी के दिन पूजा के बाद गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक पितरों की कृपा पाने के लिए पूजा के बाद सफेद कपड़े का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए मूंगफली और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक एकादशी के दिन विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियों का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक एकादशी के दिन दही, पोहा, चीनी और सफेद रंग की मिठाई का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक इंदिरा एकादशी के दिन पूजा के बाद सेब शहद और गेहूं का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक एकादशी के दिन पूजा के बाद चने की दाल, हल्दी और मकई का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक पितरों को प्रसन्न करने के लिए जूते-चप्पल और कंबल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक एकादशी के दिन काले वस्त्र, काले तिल और सरसों के तेल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र और बेसन के लड्डू का दान करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com